यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haridwar Kumbh 2021: कृषि मंत्री ने भरत घाट और अयोध्या पथ का किया लोकार्पण, कहा- ये योजनाएं विकास को देंगी नए आयाम
Haridwar Kumbh Mela 2021 कुंभ मेला-2021 योजना के तहत मुनिकीरेती में गंगा तट पर 1280.10 लाख रुपये की लागत से ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। Haridwar Kumbh Mela 2021 कुंभ मेला-2021 योजना के तहत मुनिकीरेती में गंगा तट पर 12.90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भरत घाट तथा अयोध्या पथ जनता को समर्पित कर दिया गया है। इसके साथ ही मुनिकीरेती क्षेत्र में अब भगवान राम से जुड़े रामझूला, लक्ष्मणझूला, जानकी सेतु, शत्रुघ्न घाट के अलावा भरत घाट व अयोध्या पथ अस्तित्व में आ गया है। बजरंग सेतु भी क्षेत्र में प्रस्तावित है।
रविवार को मुनिकीरेती में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी व समाजसेवी बचन पोखरियाल ने संयुक्त रूप से निर्मित योजनाओं का लोकार्पण किया। यहां गंगा तट पर 300 मीटर अयोध्या पथ का निर्माण किया गया है। जिससे अब खारा स्रोत से ढालवाला ड्रेन तक यह अयोध्या पथ एकरूप हो गया है। इसके अलावा 287 मीटर लंबाई के भरत घाट के नव निर्माण के अलावा अन्य सुदृढ़ीकरण के कार्य यहां किए गए। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि जानकी सेतु के निर्माण के बाद भरत घाट व अयोध्या पथ की परिकल्पना धरातल पर उतरने से क्षेत्र की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका मुनिकीरेती के माध्यम से क्षेत्र में स्थायी दुकानों का निर्माण किया जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके। उन्होंने जानकी सेतु पर लाइङ्क्षटग के लिए नगर पालिका को 25 लाख रुपये की तत्काल स्वीकृति दी। कहा कि जानकी सेतु पर लाइङ्क्षटग के लिए करीब सवा पांच करोड़ रुपये का स्टीमेट तैयार है, जिसे शीघ्र ही जारी करने की कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर ङ्क्षसचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रेम ङ्क्षसह पंवार, अधिशासी अभियंता कमल ङ्क्षसह, मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद कुकरेती, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, शंभू पासवान, सभासद धर्म ङ्क्षसह, गजेंद्र सजवाण, बिल्लू चौहान, मनोज बिष्ट, सुभाष चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश भट्ट, बीना जोशी, सरोज कुकरेती, इंदिरा आर्य, विश्वेश्वरी उनियाल, लीला रमोला, पुष्पा ध्यानी, शशि कंडारी, गोपाल चौहान, भगवती प्रसाद काला, रामा बल्लभ भट्ट, रोशनी रस्तोगी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सचिन रस्तोगी व मनीष डिमरी ने किया।
