विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दून के SSP ने फरियादियों की शिकायत को लिया गंभीरता से, कहा- कार्रवाई की अपडेट 24 घंटे में करवाएं उपलब्ध

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sun, 20 Dec 2020 12:51 PM (IST)

देहरादून के एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को ...और पढ़ें

कार्रवाई की अपडेट 24 घंटे में करवाएं उपलब्ध।
कार्रवाई की अपडेट 24 घंटे में करवाएं उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून के एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को एसएसपी ने पीआरओ ब्रांच को निर्देशित किया कि कार्यालय में जो भी फरियादी शिकायत लेकर आता है, उसे गंभीरता से लिया जाए। शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई, इसकी अपडेट उन्हें 24 घंटे में दी जाए। 

दरअसल, एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत के पास एक व्यक्ति शिकायत लेकर पहुंचा कि रिस्पना पुल में उनकी बेटी का मोबाइल किसी ने निकाल लिया है। एसएसपी ने व्यक्ति की शिकायत को सुना और कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी। एसएसपी ने कहा कि पुलिस के पास पीड़ित लोग ही आते हैं, ऐसे में पुलिस का फर्ज बनता है कि व्यक्ति की शिकायत गंभीरता से सुने और उस पर कार्रवाई हो।

कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

एसएसपी योगेंद्र रावत ने देर शाम कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। वहां की गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल करते हुए उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित भी किया। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम में हर घटना की सूचना पहुंचती है, इसलिए गंभीरता से हर शिकायत को सुना जाए। शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए शिकायत को तुरंत अग्रसारित किया जाए, ताकि संबंधित थाना और पुलिस चौकी की ओर से शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। 

शिक्षा मंत्री से मिले कला वर्ग के छात्र

एमए चित्रकला व फाइन आर्ट्स प्रशिक्षित छात्र शनिवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे से मिले। छात्रों के प्रतिनिधि गजेंद्र नाथ ने शिक्षा मंत्री से प्राथमिक स्कूलों में होने जा रही भर्ती में कला संवर्ग के लिए बीएड की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की। इस संबंध में जीओ जारी करने का आश्वासन दिया। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के मैदानी जिलों में जमे कार्मिकों को अब चढ़ना पड़ेगा पहाड़, जानिए कितनी रहेगी नियुक्ति की अवधि