विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच होंगे तीन टी-20

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 14 May 2018 03:10 PM (IST)Updated: Tue, 15 May 2018 05:05 PM (IST)

आगामी जून में बांग्लादेश व अफगानिस्तान के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। तीन जून, पांच जून और सात जून को दोनों टीमों के बीच मुकाबले होंगे।

देहरादून में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच होंगे तीन टी-20
देहरादून में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच होंगे तीन टी-20

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: देहरादून स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले शुरू होने जा रहे हैं। यहां आगामी जून में बांग्लादेश व अफगानिस्तान के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। तीन जून, पांच जून और सात जून को दोनों टीमों के बीच मुकाबले होंगे। इन मुकाबलों के लिए अफगानिस्तान की टीम 18 मई को देहरादून पहुंच जाएगी, जबकि बांग्लादेश की टीम 29 मई को देहरादून पहुंचेगी।

सोमवार को सचिवालय में खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने प्रदेश में पहली बार होने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज की तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी के साथ बैठक की। खेल मंत्री ने बताया कि अफगानिस्तान उत्तराखंड के इस स्टेडियम को अपने होम ग्राउंड के रूप में चुन चुकी है। यह सीरीज पहले से ही प्रस्तावित थी।

इसका आयोजन अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड कर रहा है। आइसीसी और बीसीसीआइ इसके आयोजन को मंजूरी दे चुकी है। अफगानिस्तान की टीम को वीजा मिल चुका है। जल्द ही बांग्लादेश की टीम को भी वीजा मिलने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार और इस स्टेडियम का संचालन करने वाली आइएफएलएस इसमें सहयोगी की भूमिका में रहेंगे। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की टीम 18 मई को देहरादून आने के बाद उत्तराखंड की टीम से अभ्यास मुकाबले खेलेगी।

इससे प्रदेश की प्रतिभाओं को भी अपना हुनर तराशने का मौका मिलेगा। उत्तराखंड की टीम का चयन खेल विभाग के अधिकारी करेंगे। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान की टीम को होटल रिजेंटा में ठहराया जा रहा है। वहां से क्रिकेट स्टेडियम की दूरी काफी अधिक है। अफगानिस्तान क्रिकेट स्टेडियम के अनुरोध पर अब आसपास ही व्यवस्था देखी जा रही है। 

खेल मंत्री पांडेय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मैच का लुत्फ अधिक से अधिक लोग उठा सकें, इसके लिए परिवहन निगम की बसों को स्टेडियम आने-जाने के लिए लगाया जाएगा। पुलिस महानिदेशक को टीमों के साथ ही स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि इस सीरीज के आयोजन से न केवल प्रदेश की प्रतिभाओं को नया सीखने को मिलेगा बल्कि उत्तराखंड की भी एक अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनेगी। 

यह भी पढ़ें: आइपीएल में शतक जड़ने वाले दूसरे उत्तराखंडी बने ऋषभ पंत

यह भी पढ़ें: थॉमस कप में दम दिखाएगा उत्तराखंड का शटलर लक्ष्य सेन

यह भी पढ़ें: आइसीसी के पैनल में शामिल होगा दून का स्टेडियम, होंगे अंतरराष्ट्रीय मैच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।