विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल को लेकर कमेटी का गठन

By Edited By:
Published: Sat, 08 Dec 2018 09:47 PM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 04:45 PM (IST)

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली श्रीनगर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के संचालन के मद्देनजर सेना के सुझावों और अन्य मसलों को लेकर एक समति का गठन किया गया है।

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल को लेकर कमेटी का गठन
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल को लेकर कमेटी का गठन

देहरादून, राज्य ब्यूरो। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली श्रीनगर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के संचालन के मद्देनजर सेना के सुझावों और अन्य मसलों को लेकर हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. हेमचंद्र पांडे की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। यह समिति सभी पहलुओं पर मंथन कर अपनी संस्तुतियां सरकार को सौंपेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में शनिवार को हुई शासन एवं सेना के उच्चाधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए। 

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का संचालन सेना को दिए जाने के मद्देनजर सेना और सरकार के मध्य एमओयू होना है। इस कड़ी में शनिवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सेना और शासन के अधिकारियों की बैठक हुई। 
इसमें सेना के सुझावों समेत अन्य सभी विषयों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के मद्देनजर डॉ. पांडे की अध्यक्षता में समिति के गठन के निर्देश दिए गए। समिति में ब्रिगेडियर एके सूद, ऑर्मी हॉस्पिटल देहरादून के कमांडेंट कर्नल सुनील वर्मा और निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना सदस्य होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज हास्पिटल के संचालन में सेना के सहयोग से आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। 
बैठक में आर्मी मेडिकल कोर के लेफ्टिनेंट जनरल एम गांगुली, डीजीएमएस (आर्मी) ब्रिगेडियर एके सूद, स्वास्थ्य सचिव नितेश झा, हेनब उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ.हेमचंद्र पांडे, निदेशक चिकित्सा शिक्षा आशुतोष सयाना, सचिव चिकित्सा शिक्षा शिव शंकर मिश्रा आदि मौजूद थे।