विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के छह शहरों में पारा दो डिग्री सेल्सियस से भी कम

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 29 Dec 2019 08:49 AM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 08:38 PM (IST)

उत्तराखंड में कड़ाके की सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही है। हालांकि न्यूनतम तापमान में मामूली सुधार हुआ है ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के छह शहरों में पारा दो डिग्री सेल्सियस से भी कम
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के छह शहरों में पारा दो डिग्री सेल्सियस से भी कम

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में कड़ाके की सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही है। हालांकि न्यूनतम तापमान में मामूली सुधार हुआ है, लेकिन छह शहरों में पारा दो डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नव वर्ष से मौसम फिर करवट बदलेगा। इस दौरान पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानों में बारिश के आसार हैं।

शनिवार को पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में धूप खिली रही। पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि हुई है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में पारे ने गोता लगाया। देहरादून में न्यूनतम तापमान 3.6, हरिद्वार में 5.4 और ऊधमसिंह नगर में 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इन शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस कम है। देहरादून में चार साल बाद दिसंबर में पारा इतना नीचे गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार फिलहाल प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।

दून में और बेदर्द हुईं पूस की रातें

दून में सर्दी का सितम जारी है। शनिवार सुबह सर्दी ने एक और रिकॉर्ड बना दिया। दून का न्यूनतम पारा चार साल में पहली बार दिसंबर में चार डिग्री से नीचे पहुंच गया। चौंकाने वाली बात यह कि दून में शुक्रवार की रात मसूरी से भी ज्यादा सर्द रही।

दिन में सर्द हवाओं और सुबह-शाम कोहरे के प्रभाव से दून में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। यहां लगातार पारा नीचे लुढ़क रहा है। हालांकि, धूप खिलने से दिन के समय कुछ राहत जरूर महसूस की जा रही है। वहीं बात करें शनिवार की तो अलसुबह कड़ाके की ठंड ने नया कीर्तिमान बना दिया। दिसंबर में दून का पारा चार साल बाद चार डिग्री से कम दर्ज किया गया। यानि शनिवार इस दिसंबर का सबसे सर्द दिन रहा। 

देहरादून का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि मसूरी में यह 3.9 रहा। वहीं, अधिकतम पारा भी सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि कोहरे के प्रभाव के कारण दून का तापमान नीचे आया है। जबकि पहाड़ों में अच्छी धूप खिलने से तापमान में मामूली सुधार हुआ है।

अभी नववर्ष तक ठंड में और इजाफा होने और तापमान में और गिरावट आने की संभावना बनी हुई है। शनिवार को दून का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 18.4 व 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मसूरी का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 12.8 व 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 और 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पहाड़ों में न्यूनतम तापमान में हुआ मामूली सुधार: उत्तराखंड में कड़ाके की सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में मामूली सुधार हुआ है, लेकिन छह शहरों में पारा दो डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नव वर्ष से मौसम फिर करवट बदलेगा। इस दौरान पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानों में बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड, तीन शहरों का पारा शून्य से नीचे

विभिन्न शहरों में तापमान

  • शहर-----------अधि.-----------न्यून.
  • देहरादून-------18.6-----------3.6
  • उत्तरकाशी----13.6-----------3.0
  • मसूरी-----------12.8-----------3.9 
  • टिहरी-----------13.2-----------3.4
  • हरिद्वार--------17.2-----------5.8
  • जोशीमठ--------08.4----------(-1.0)
  • पिथौरागढ़-------15.7-----------0.5
  • अल्मोड़ा---------11.4-----------2.1
  • मुक्तेश्वर--------12.9-----------1.9
  • नैनीताल---------12.8-----------4.0
  • यूएसनगर-------15.6------------1.6
  • चम्पावत---------11.6-----------1.4

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में सर्दी का सितम, दून और मसूरी में अभी और परीक्षा लेगी ठंड