विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड, तीन शहरों का पारा शून्य से नीचे

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 28 Dec 2019 09:36 AM (IST)Updated: Sat, 28 Dec 2019 08:52 PM (IST)

उत्तराखंड में इस बार हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोग परेशान हैं। तीन शहरों का तापमान तो शून्य से नीचे ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड, तीन शहरों का पारा शून्य से नीचे
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड, तीन शहरों का पारा शून्य से नीचे

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में इस बार हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोग परेशान हैं। तीन शहरों का तापमान तो शून्य से नीचे गिर गया। मौसम विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर से मौसम में बदलाव के आसार हैं। नए साल को पर्वतीय जिलों की चोटियों में बर्फबारी होगी। 

दून में इस बार दिसंबर का अंतिम पखवाड़ा सामान्य से अधिक सर्द रहा। करीब पिछले 15 दिनों से दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। ऐसे में हाड़ कंपाने वाली ठंड दूनवासियों की परीक्षा ले रही है। वहीं, नए साल का स्वागत भी दून और मसूरी में कड़ाके की ठंड के बीच किया जाएगा। हालांकि, 31 दिसंबर से मौसम के करवट बदलने के आसार हैं, जिससे जनवरी के प्रथम सप्ताह में मसूरी के आसपास बर्फबारी भी हो सकती है।

उत्तराखंड के पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक सर्दी का सितम जारी है। दून की बात करें तो यहां भी हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी है। इस दौरान कई मौकों पर दून के अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में भी लगातार दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट बनी हुई है। 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि 12 और 13 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हुई। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हो गया। इस स्थिति में अक्सर तापमान में गिरावट आ जाती है और मैदानों में कोहरा, जबकि पहाड़ों में हल्के से मध्यम बादलों का असर बना रहा है। यही कारण है कि दून समेत अन्य शहरों का तापमान सामान्य से कुछ नीचे चल रहा है।

इधर, शनिवार की सुबह भी पर्वतीय जनपदों में धूप खिल गई। वहीं, मैदानी इलाकों में देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, हल्द्वानी में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ धूप तो खिली, लेकिन सर्द हवाओं के चलते सर्दी से लोग परेशान हैं। 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 18.2, जबकि न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह-शाम कोहरे का असर रहेगा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

जोशीमठ, पिथौरागढ़ व मुक्तेश्वर में पारा शून्य से नीचे

प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप थम नहीं पा रहा है। पारा रसातल में है और बर्फीली हवा हाड़ कंपा रही है। प्रदेश के तीन शहरों जोशीमठ, पिथौरागढ़ और मुक्तेश्वर में पारा शून्य से नीचे है, जबकि अल्मोड़ा और टिहरी में यह शून्य के करीब पहुंच गया। 

हालांकि अधिकतम तापमान में मामूली सुधार हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम के मिजाज में बदलाव के आसार नहीं हैं, लेकिन नव वर्ष पर यह करवट बदलेगा। इस दौरान बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में सर्दी का सितम, दून और मसूरी में अभी और परीक्षा लेगी ठंड

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर-----------अधितम-----------न्यूनतम .

देहरादून---------18.2--------------1.8

मसूरी------------10.6--------------1.5 

टिहरी------------11.8--------------0.8

हरिद्वार---------16.2--------------5.6

जोशीमठ---------08.4--------------0.8

पिथौरागढ़-------14.6--------------0.2

अल्मोड़ा---------11.3--------------0.4

मुक्तेश्वर--------10.2-------------0.7

नैनीताल---------12.6-------------3.0

यूएसनगर-------16.4-------------4.1

चंपावत----------10.2-------------1.3

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड शीतलहर की चपेट में, आठ शहरों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से नीचे