विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में सर्दी का सितम, दून और मसूरी में अभी और परीक्षा लेगी ठंड

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 27 Dec 2019 09:08 AM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 08:56 PM (IST)

दून और मसूरी में भी मौसम सितम ढा रहा है। कड़ाके ठंड से लोग बेहाल हैं। सुबह-शाम ही नहीं दिन ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में सर्दी का सितम, दून और मसूरी में अभी और परीक्षा लेगी ठंड
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में सर्दी का सितम, दून और मसूरी में अभी और परीक्षा लेगी ठंड

देहरादून, जेएनएन। दून और मसूरी में भी मौसम सितम ढा रहा है। कड़ाके ठंड से लोग बेहाल हैं। सुबह-शाम ही नहीं दिन के समय भी सर्द हवाएं कंपकंपी छुड़ा रही हैं। दून में अधिकतम पारे में गिरावट के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं, मसूरी में मध्य रात्रि के समय तापमान -5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। सुबह के समय यहां तापमान -2 सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पारे में अभी और गिरावट आएगी। सुबह धूप न खिलने से दून-मसूरी में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। दिन चढ़ने के साथ जब धूप निकल रही है तो सर्द हवाओं के कारण कंपकंपी छूट रही है। आसमान में बादल छाने से बार-बार धूप गायब हो रही है। 

उत्तराखंड में गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में पौड़ी, रुद्रप्रयाग,  चमोली, नैनीताल, चंपावत, रानीखेत आदि स्थानों पर धूप खिल रही है। वहीं, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, रामनगर, बागेश्वर, बाजपुर, अल्मोड़ा व बनबसा आदि स्थानों पर सुबह व शाम को कोहरा छाने से सर्दी में इजाफा हो रहा है। 

दून में भी इन दिनों सुबह और शाम के समय कोहरे का असर देखा जा रहा है। ऐसे में तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 15.2 डिग्री सेल्सियस व 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मौसम का मिजाज अगले कुछ दिन ऐसा ही बना रहेगा। मैदानी इलाकों में शीत दिवस जैसे हालात बने रहेंगे। 

आठ शहरों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से नीचे 

उत्तराखंड जबरदस्त शीतलहर की चपेट में है। दिनभर बर्फीली हवा की चुभन बेचैन करती रही हैं। प्रदेश में आठ शहरों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। वहीं छह शहरों में अधिकतम तापमान दहाई के अंक को भी नहीं छू पाया। चमोली के जोशीमठ और कुमाऊं के मुक्तेश्वर के साथ ही मसूरी में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। अल्मोड़ा में यह शून्य के करीब रहा। मौसम विभाग के अनुसार मौमस का यह मिजाज आगे भी बना रहेगा। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड शीतलहर की चपेट में, आठ शहरों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से नीचे

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से औसतन एक से दो डिग्री सेल्सियस कम है। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर से मौसम फिर करवट बदलेगा। इस दौरान पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: दून में चार साल में सबसे ठंडा रहा क्रिसमस-डे