विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: दून में चार साल में सबसे ठंडा रहा क्रिसमस-डे

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 26 Dec 2019 10:09 AM (IST)

दून में क्रिसमस डे सबसे ठंडा दिन रहा। इस दिन न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे पहले ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather: दून में चार साल में सबसे ठंडा रहा क्रिसमस-डे
Uttarakhand Weather: दून में चार साल में सबसे ठंडा रहा क्रिसमस-डे

देहरादून, जेएनएन। चार साल बाद दून में क्रिसमस डे सबसे ठंडा दिन रहा। इस दिन न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे पहले 25 दिसंबर 2015 को दून का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। 

इस सीजन में बीते रविवार को दून का पारा पहली बार सात डिग्री से नीचे दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में दून के न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना है। 

मंगलवार की रात शहर के कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने से दून का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतर तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मसूरी का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

बुधवार की तड़के कड़ाके की ठंड के कारण शहर कि गिरजाघरों में लोगों की भीड़ कम रही। जैसे-जैसे दिन में धूप चढ़ी वैसे-वैसे गिरजाघरों में भीड़ जुटनी शुरू हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि पहाड़ों में भी भारी बर्फबारी के कारण मैदानों में शीतलहर चल रही है, जिससे न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज कर जा रही है। 

पहाड़ों में अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आई है। जो आगे एक सप्ताह जारी रहेगी।     

नौ शहरों में तापमान चार डिग्री से नीचे

उत्तराखंड में इन दिनों सुबह व शाम को कोहरा जरूर है, लेकिन दिन भर मौसम साफ है। ऐसे में तापमान गिरने से यहां ठंड बढ़ती जा रही है। प्रदेश के नौ प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। अभी उत्तराखंड में तापमान और गिरने की संभावना है। 

फिलहाल अगले कुछ दिन आसमान साफ रहेगा और मैदानी इलाकों में सुबह-शाम कोहरे की चादर छाई रहेगी। जबकि, जनवरी के प्रथम सप्ताह में प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। 

उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में चटख धूप खिलने से कुछ राहत है, लेकिन सुबह और शाम के समय हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी है। पहाड़ी जिलों में न्यूनतम पारे में भारी गिरावट से सुबह के समय जबरदस्त ठंड है, जबकि मैदानों में घना कोहरा लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में पूरे दिसंबर मौसम सामान्य रहेगा। जनवरी के प्रथम सप्ताह में इसके करवट बदलने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के चार धाम में फिर हुआ हिमपात, ठिठुरन बरकरार 

फिलहाल प्रदेश में कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। मैदानी जिलों खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। मसूरी, टिहरी, उत्तरकाशी, जोशीमठ, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, मुक्तेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से कम रहा।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: मसूरी से भी नीचे पहुंचा देहरादून का तापमान, बरकरार रहेगा मौसम का तल्ख मिजाज