विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव को लेकर स्पष्ट नहीं हो पाई स्थिति

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 31 Aug 2019 01:06 PM (IST)

प्रदेश में छात्र संघ चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से 10 ...और पढ़ें

उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव को लेकर स्पष्ट नहीं हो पाई स्थिति
उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव को लेकर स्पष्ट नहीं हो पाई स्थिति

देहरादून, जेएनएन। प्रदेश में छात्र संघ चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से 10 सितंबर से पहले चुनाव करवाने का पत्र जारी तो कर दिया गया, लेकिन चुनाव की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। जिस पर प्राचार्य परिषद ने चिंता जताई है। 

डीएवी पीजी कॉलेज में एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि प्राचार्य परिषद की एक अहम बैठक हुई, जिसमें छात्र संघ चुनाव को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि गढ़वाल विवि के तीनों कैंपस में पहले चुनाव स्थगित किए गए और अब फिर से तीन सितंबर को चुनाव करवाए जाने का निर्णय लिया गया है।

इसके संदर्भ में प्राचार्य परिषद ने विवि के कुलपति को एक पत्र लिखकर जानना चाहा है कि डीएवी कॉलेज सहित सभी कॉलेज जो गढ़वाल विद्यालय से संबद्ध कॉलेज हैं, उनमें क्या प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस पर स्थिति स्पष्ट करें। 

बैठक में एसजीआरआर के प्राचार्य व परिषद अध्यक्ष प्रो.वीए बौड़ाई, डीएवी से डॉ. अजय सक्सेना, डीबीएस से डॉ. वीसी पांडे, मसूरी कॉलेज से एसपी जोशी आदि ने भाग लिया। 

यह भी पढ़ें: शक्ति प्रदर्शन के दौरान डीएवी में अभाविप और बागी गुट के बीच झड़प Dehradun News

बैठक में एरियर का मुद्दा उठाया   

प्राचार्य परिषद में यह भी निर्णय लिया गया कि निदेशक उच्च शिक्षा से एक पत्र लिखकर सातवें पे कमीशन के एरियर का भुगतान अति शीघ्र किए जाने को कहां जाएगा। साथ ही मांग की गई कि बढ़ा हुआ एचआरए भी अति शीघ्र दिया जाए, क्योंकि प्रत्येक माह शिक्षकों को चार से पांच हजार रुपये का नुकसान हो रहा है। बैठक में प्राचार्य परिषद के सभी पदाधिकारियों ने उपरोक्त बिंदुओं पर अपनी सहमति जताई।

यह भी पढ़ें: डीएवी कॉलेज में आर्यन संगठन से महासचिव पद पर संदीप ने ठोकी ताल Dehradun News 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।