विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मसूरी की हसीन वादियों के दीवाने हुए लव के फंडे फेम शालीन भनोट

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Wed, 22 Jan 2020 05:20 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 07:32 AM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता शालीन भनोट मसूरी की वादियों को देखकर अभिभूत हुए। उन्होंने कहा कि मेरी नजर में मसूरी से सुंदर दूसरी कोई जगह नहीं है।

मसूरी की हसीन वादियों के दीवाने हुए लव के फंडे फेम शालीन भनोट
मसूरी की हसीन वादियों के दीवाने हुए लव के फंडे फेम शालीन भनोट

मसूरी, जेएनएन। लव के फंडे फेम बॉलीवुड अभिनेता शालीन भनोट मसूरी की वादियों को देखकर अभिभूत हुए। उन्होंने कहा कि मेरी नजर में मसूरी से सुंदर दूसरी कोई जगह नहीं है। जो लोग विदेश घूमने जाते हैं, वह विदेश जाने से पहले एक बार मसूरी का भ्रमण करेंगे तो विदेश जाना छोड़ देंगे। उन्होंने मसूरी के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि यहां फिल्मों और टेलीफिल्मों की शूटिंग के लिए अपार संभावनाएं हैं। 

शालीन अपनी एक म्युजिक एलबम की शूटिंग के सिलसिले में 70 सदस्यों की टीम के साथ मसूरी आए हुए हैं। मंगलवार को लालटिब्बा क्षेत्र की कैलॉग चर्च में शूटिंग के दौरान मीडिया से बातचीत में भनोट ने कहा कि गायक अमित मिश्रा ने इसमें गीत गाए हैं। मसूरी और आसपास की लोकेशंस में शूटिंग की गई है। शूटिंग लगभग पूरी कर ली गई है और यह एलबम 14 फरवरी को रिलीज कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में नागिन-4 टेलीफिल्म के साथ ही सोनी टेलीफिल्म्स के लवकुश टीवी शो में रावण का किरदार निभा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: हसीन दिलरुबा की शूटिंग के दौरान ही दूसरी फिल्म की तैयारी कर रही तापसी

एक सवाल के जवाब में शालीन भनोट ने कहा कि अच्छा कलाकार वही है, जिसको पॉजिटिव या नेगेटिव रोल में बखूबी ढलना आता हो और उस पर दर्शकों की तारीफ भी मिले तो एक कलाकार के लिए इससे अच्छी बात कुछ नहीं हो सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एमसीएम प्रोडक्शन के इस म्यूजिक एलबम के गीतों को सुनने-देखने के बाद लोगों को गाने के साथ ही मसूरी की वादियों से भी प्यार हो जाएगा। 

यह भी पढ़ें: शूटिंग के लिए मोदी भवन के एक कमरे में होगी तापसी पन्नू की गृहस्थी

दो फिल्मों में भी किया है काम 

जबलपुर (मध्य प्रदेश) में जन्मे 36 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता शालीन भनोट की दो फिल्म 'लव के फंडे' और 'चल झूठे' रिलीज हो चुकी हैं। टीवी सीरियल सूर्यपुत्र कर्ण में दुर्योधन और राम सिया के लवकुश में उनके अभिनीत रावण के किरदार को काफी पसंद किया गया। शालीन की शादी टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर से हुई, जो ज्यादा नहीं चली। उनका एक बेटा भी है, जो दलजीत के साथ रह रहा है। इन दोनों ने नच बलिए के फोर्थ सीजन में काम किया था। 

यह भी पढ़ें: हसीन दिलरुबा की शूटिंग के लिए विक्रांत मैसी पहुंचे हरिद्वार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।