Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गूगल ब्वॉय कौटिल्य का ज्ञान देख वैज्ञानिक भी चकित

    By BhanuEdited By:
    Updated: Thu, 05 Jan 2017 06:40 AM (IST)

    गूगल ब्वॉय के नाम से दुनियाभर में मशहूर हरियाणा के नौ साल के कौटिल्य पंडित का ज्ञान देखकर वैज्ञानिक भी चकित रह गए। कौटिल्य ने विज्ञान के तमाम प्रश्नों के उत्तर चुटकियों में दिए।

    देहरादून, [जेएनएन]: गूगल ब्वॉय के नाम से दुनियाभर में मशहूर हरियाणा के नौ साल के कौटिल्य पंडित का ज्ञान देखकर वैज्ञानिक भी चकित रह गए। दून के झाझरा स्थित विज्ञान धाम (आंचलिक विज्ञान केंद्र) पहुंचे कौटिल्य ने विज्ञान के तमाम प्रश्नों के उत्तर चुटकियों में दे डाले। यहां तक कि विज्ञान धाम और यहां के क्रियाकलापों की भी कौटिल्य को पूरी जानकारी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा के नैनबाग (टिहरी) स्थित देवांशी पब्लिक स्कूल के 60 बच्चे विज्ञान धाम भ्रमण पर आए थे। यहां कौटिल्य ने इन बच्चों को संबोधित किया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने तारामंडल, सूरज, ब्लैक होल आदि को लेकर सवाल पूछे तो कौटिल्य ने सभी सवालों के विस्तृत जवाब देकर सबको हैरत में डाल दिया।

    पढ़ें-शादी में नहीं बजेगा डीजे, शराब परोसी तो होगा बहिष्कार

    यही नहीं कौटिल्य ने हिंदी के अलावा फर्राटेदार अंग्रेजी में भी बात की। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें कौटिल्य से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।

    पढ़ें-बच्चे को तेंदुए के जबड़े से बचाया, मिलेगा वीरता पुरस्कार

    उन्होंने बताया कि कौटिल्य ने पांच वर्ष 10 माह की उम्र में वैश्विक भूगोल, प्रति व्यक्ति आय, सकल घरेलू उत्पाद व राजनीति जैसे विभिन्न विषयों के प्रश्नों के त्वरित उत्तर देकर पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया था।

    पढ़ें-फेसबुक पर बने रिश्तों ने बदल दी एक युवती की तकदीर, जानिए कैसे

    यूकॉस्ट ने कौटिल्य के साथ ही उनके दादाजी व पिता को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर स्पैक्स संस्था के सचिव डॉ. बृजमोहन शर्मा, अमित पोखरियाल आदि उपस्थित रहे।

    पढ़ें-यहां शराब पीने और पिलाने पर लगाया जाएगा जुर्माना

    पढ़ें- उत्तराखंड के इस लाल ने अमेरिका में जीता 3.4 करोड़ का अवार्ड

    पढ़ें- मोदी को लिखे पत्र का कमाल, डिजिटल बनेगा अजय का गांव