विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: बदरीनाथ और केदारनाथ की चोटियों में हिमपात, बारिश का दौर शुरू

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 02 Jan 2020 09:41 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jan 2020 11:41 AM (IST)

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बदरीनाथ और केदारनाथ की ऊंची चोटियों में सुबह हिमपात हुआ। वहीं गढ़वाल ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather: बदरीनाथ और केदारनाथ की चोटियों में हिमपात, बारिश का दौर शुरू
Uttarakhand Weather: बदरीनाथ और केदारनाथ की चोटियों में हिमपात, बारिश का दौर शुरू

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में मौसम ने फिर से करवट बदल ली। बदरीनाथ और केदारनाथ की ऊंची चोटियों में सुबह हिमपात हुआ। वहीं, कुमाऊं के कई इलाकों में देर रात और सुबह के समय हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आ गई और प्रदेश में सर्द हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक ऊंची चोटियों में अभी और हिमपात की संभावना बन रही है। 

गुरुवार की सुबह देहरादून, हरिद्वार सहित गढ़वाल के सभी जिलों में बादलों ने डेरा डाल लिया। पौड़ी, मसूरी में सुबह हल्की बारिश हुई। वहीं कुमाऊं बाजपुर, पिथौरागढ़, चंपावत, रामनगर में देर रात से बारिश का दौर जारी है। नैनीताल में तो सुबह के समय हिमकण के साथ बारिश हुई। वहीं, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर, बागेश्वर आदि क्षेत्र में बादलों ने डेरा डाला हुआ है।  

दून में सुबह-शाम कड़ाके ठंड की बरकरार है। अधिकतम पारा भले ही सामान्य के करीब पहुंच गया हो, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री कम चल रहा है। इसके चलते सुबह-शाम कंपकंपी छूट रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दून और मसूरी में बारिश हो सकती है। 

बुधवार को भी दून में सुबह के समय काफी ठंड रही। धूप खिलने के बाद ठंड से कुछ राहत महसूस की गई। हालांकि, दोपहर बाद सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक दून और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20.2 और 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यरात्रि के बाद से दून और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, मसूरी के आसपास 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। 

यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड, तीन शहरों का पारा शून्य से नीचे

पर्यटक उठा रहे लुत्फ 

नैनीताल, मसूरी, औली, चकराता, हर्षिल और मुनस्यारी जैसे हिल स्टेशनों पर पर्यटकों ने जमकर मस्ती कर रहे हैं। इस बीच देहरादून के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में मामूली सुधार हुआ है, लेकिन ऊधमसिंह नगर में यह सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। यहां पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। प्रदेश के नौ शहरों में पारा तीन डिग्री सेल्सियस से कम रिकार्ड किया गया।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड, तीन शहरों का पारा शून्य से नीचे