Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hasal Film में नजर आएंगे राघव जुयाल और तेजस्वी, चार दोस्तों पर है इस फिल्म की कहानी

    By Raksha PanthriEdited By:
    Updated: Sat, 25 Sep 2021 05:07 PM (IST)

    Hasal Film फिल्म हसल में मशहूर अभिनेता संजय मिश्रा रणवीर शौरी के साथ देहरादून के राघव जुयाल और तेजस्वी सिंह अहलावत भी नजर आएंगे। तेजस्वी सिंह ने मर्दानी-2 से बालीवुड में डेब्यू किया जबकि राघव जुयाल एबीसीडी में नजर आए थे।

    Hero Image
    Hasal Film में नजर आएंगे राघव जुयाल और तेजस्वी।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Hasal Film निर्देशक रवि सिंह की फिल्म 'हसल' में मशहूर अभिनेता संजय मिश्रा, रणवीर शौरी के साथ देहरादून के राघव जुयाल और तेजस्वी सिंह अहलावत भी नजर आएंगे। तेजस्वी सिंह ने मर्दानी-2 से बालीवुड में डेब्यू किया, जबकि राघव जुयाल एबीसीडी में नजर आए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म के निर्देशक रवि सिंह और जयेश सिंह निर्माता हैं। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से वाराणसी, मुंबई आदि जगहों पर होगी, जबकि रिलीज अगले वर्ष फरवरी में की जाएगी। देहरादून के राजपुर रोड इंदर बाबा मार्ग निवासी तेजस्वी ने दैनिक जागरण से बातचीत में बताया कि फिल्म हर व्यक्ति के अंदर मौजूद अंधेरे को खोजती है।

    फिल्म की कहानी चार दोस्तों पर आधारित है। किसी में आगे बढ़ने का साहस है, किसी में चांद की तरह चमकने की जद्दोजहद। जीवन जीने के संघर्ष की कहानी को इसमें दिखाया गया है। फिल्म में रोल को लेकर उन्होंने बताया कि फिल्म के रिलीज होते ही दर्शकों को यह सब भी देखने को मिलेगा। इंजीनियर की पढ़ाई करने के बाद भी मैने फिल्म इंडस्ट्री को चुना और उसी में मेहनत कर रही हूं। पिता अमरपाल सिंह का 2012 में निधन हो गया था। मां सुनीता सिंह मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

    यह भी पढ़ें- Actress Daisy Shah: अभिनेत्री डेजी शाह बोलीं, डिजाइनर शोरूम से बदलेगा देहरादून का फैशन

    पद्मश्री प्रीतम भरतवाण का गीत 'आंख्युं की भौंउं' रिलीज

    लोकगायक पद्मश्री प्रीतम भरतवाण का गढ़वाली गीत 'आंख्युं की भौंउं' यूट्यूब पर रिलीज हो गया। इस गीत को रिलीज होने के बाद दो घंटे में ही 4500 व्यक्तियों ने देखा। इस गीत को पद्मश्री प्रीतम भरतवाण के साथ लोकगायिका मीना राणा ने आवाज दी है। पांच मिनट 14 सेकंड के गीत के निर्माता उत्तम पंवार हैं। इसमें अभिनय जीत चंद्रयाल व नताशा शाह ने किया है। पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने बताया कि उत्तराखंड की विरासत और संस्कृति को दर्शाने के लिए यह गीत तैयार किया।

    यह भी पढ़ें- इंडियन आइडल विनर पवनदीप राजन बने उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर, CM धामी से की मुलाकात