विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस अध्‍यक्ष किशोर उपाध्‍याय के भाई पर धोखाधड़ी का मुकदमा

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Fri, 17 Feb 2017 10:16 PM (IST)Updated: Sat, 18 Feb 2017 07:08 AM (IST)

एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि दिल्‍ली के कारोबारी ने प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष किशोर उपाध्‍याय के भाई सचिन के खिलाफ करोड़ों की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है।

कांग्रेस अध्‍यक्ष किशोर उपाध्‍याय के भाई पर धोखाधड़ी का मुकदमा
कांग्रेस अध्‍यक्ष किशोर उपाध्‍याय के भाई पर धोखाधड़ी का मुकदमा

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाई सचिन उपाध्याय पर दिल्ली के एक कारोबारी ने राजपुर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। कारोबारी का आरोप है कि सचिन ने दिल्ली की अदालत में मुकदमे के समझौते के तहत उसे साढ़े तीन करोड़ रुपये देने का वादा किया था। लेकिन अब जान से मारने की धमकी दे रहा है।

एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि मुकेश जोशी पुत्री जीतमणि निवासी दून ट्रैफलर दोहरण का दिल्ली में कारोबार है। मुकेश का आरोप है कि उनकी ओर से सचिन उपाध्याय पुत्र पीडी उपाध्याय निवासी राजपुर रोड पर दिल्ली में एक मामले में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में सचिन ने उससे समझौते की बात कही और दिल्ली की एक अदालत के समक्ष लिखित समझौता किया गया कि मुकदमा खत्म करने के बदले में मुकेश को साढ़े तीन करोड़ रुपये देगा।

यह भी पढ़ें: न तो एटीएम कार्ड बदला और न किसी ने फोन किया, फिर भी खाते से उड़े 44 हजार

सचिन की ओर से कहा गया कि जब तक वह पैसे नहीं दे देता तब तक राजपुर में स्थित एक प्लॉट उसके पास गिरवी रहेगा। मुकेश का आरोप है कि इसी बीच सचिन दो-तीन बैंकों से गिरवी रखे प्लॉट पर लोन ले लिया।

यह भी पढ़ें: एटीएम बदल कर करते थे ठगी, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

इसकी जानकारी होने पर मुकेश और सचिन की बातचीत के लिए शहर के एक होटल में मुलाकात हुई। मुकेश ने तहरीर में बताया कि जब बंधक रखी जमीन पर लोन लेने पर ऐतराज जताया गया तो सचिन हत्थे से उखड़ गया और जानमाल की धमकी देने लगा।

यह भी पढ़ें: ठगी के मुकदमे से बसपा उम्मीदवार की मुश्किल बढ़ी