यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
न तो एटीएम कार्ड बदला और न किसी ने फोन किया, फिर भी खाते से उड़े 44 हजार
रुड़की में ठगी का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। न तो एटीएम कार्ड बदला गया और न किसी ने ...और पढ़ें

रुड़की, [जेएनएन]: चकबंदी कर्मचारी के बेटे के खाते से आनलाइन 44 हजार की रकम साफ हो गई। चौंकाने वाली बात तो यह है कि न तो एटीएम कार्ड बदला गया और न किसी ने मोबाइल फोन पर झांसा देकर एटीएम कार्ड की जानकारी मांगी थी। अजीबो-गरीब तरीके से हुई ऑनलाइन ठगी को लेकर पुलिस भी परेशान है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मी विहार कालोनी निवासी बिजेंद्र मुल रूप से अमरोहा उत्तर प्रदेश का निवासी है। बिजेंद्र रुड़की चकबंदी में कर्मचारी है। बिजेंद्र का बेटा नीरज दिल्ली में सीए का कोर्स कर रहा है। नीरज मतदान करने के लिए दिल्ली से अपने घर आया था। बताया गया है कि बुधवार की शाम को उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि खाते से 44 हजार की रकम निकासी हो गई है।
यह भी पढ़ें: महिला के खाते से हैकर्स ने उड़ाए 60 हजार रुपये
यह मैसेज आते ही नीरज के होश उड़ गए। नीरज ने गुरूवार को बैंक जाकर मामले की जानकारी ली तो पता चला कि उनके खाते से आनलाइन शापिंग की गई है, जबकि नीरज का एटीएम कार्ड भी उसके पास ही है। नीरज ने न तो कार्ड स्वेप कर कोई शापिंग की और न ही उसने मोबाइल पर किसी को अपने एटीएम कार्ड का नंबर ही बताया।
यह भी पढ़ें: एटीएम बदल कर करते थे ठगी, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
क्योंकि शहर मे काफी समय से एटीएम कार्ड का पासवर्ड कर आनलाइन ठगी हो रही है। पीड़ित ने गंगनहर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह मामला साइबर सेल को भेजा जाएगा।
