यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एटीएम बदल कर करते थे ठगी, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
हरिद्वार में एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस को उनके पास ...और पढ़ें

हरिद्वार, [जेएनएन]: पुलिस ने एटीएम बदल कर रुपये ठगने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उनके पास से 40 एटीमए और एक लाख से ज्यादा की नगदी बरामद हुई। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, फैक्टरी कर्मचारी धीरेंद्र पुत्र मोहर सिंह निवासी किशनपुर भगवानपुर ने पुलिस से शिकायत की। उसमें बताया कि हाईवे पर स्थित पेट्रोल पम्प के पास पीएनबी बैंक के एटीएम में वह रुपये निकला रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने धोखे से उसका एटीएम बदलकर 13 हजार रुपये निकाल लिए थे।
यह भी पढ़ें: पीएमओ का अफसर बन डाक्टर के खाते से 50 हजार उड़ाए
इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी की और स्कोर्पियो कार समेत चार लोगों को धर दबोचा। पुलिस को उनके पास से 40 एटीएम और एक लाख से ज्यादा रुपये बरामद हुए।
यह भी पढ़ें: जमीन का फर्जी एग्रीमेंट कर सिपाही से सात लाख हड़पे
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम लोकेश पुत्र सुशिल निवासी बुडाखेड़ा थाना फतेहपुर सहारनपुर (यूपी), मेनपाल पुत्र लहणा सिंह, गौतम कुमार पुत्र भंवर सिंह और रवि कुमार पुत्र चन्द्रपाल निवासीगण मनोहरपुर थाना सदर बाजार सहारनपुर (यूपी) बताया।
