विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला के खाते से हैकर्स ने उड़ाए 60 हजार रुपये

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Tue, 07 Feb 2017 09:25 PM (IST)Updated: Wed, 08 Feb 2017 07:00 AM (IST)

खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर एक ठग ने महिला के खाते से 60 हजार रुपये उड़ा दिए। महिला को इसका पता तब लगा ज‍ब वह पैसे निकालने बेंक गई।

महिला के खाते से हैकर्स ने उड़ाए 60 हजार रुपये
महिला के खाते से हैकर्स ने उड़ाए 60 हजार रुपये

बागेश्वर, [जेएनएन]: बागेश्वर में एक महिला से बचत खाते से हैकर्स ने 60 हजार की रकम उड़ा दी। महिला ने कोतवाली मे प्राथमिकी दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्राम पपोली निवासी पार्वती मेहरा पत्‌नी विक्रम सिंह ने बताया कि छह फरवरी को उनके मोबाइल मे एक फोन आया। कहा कि वह बैक से बोल रहा है तथा खाता व एटीएम संबंधी जानकारी अपेक्षित है।

यह भी पढ़ें: मृत व्यक्ति के पैन कार्ड से बैंक में जमा कराए 28 लाख रुपये

बैक प्रतिनिधि समझकर महिला ने हैकर्स को खाते व एटीएम की पूरी जानकारी बता दी। महिला जब एसबीआइ की बागेश्वर शाखा पहुंचकर खाते मे एंट्री कराई तो चौंक गई। खाते से 19900, 20000 तथा 19800 सहित कुल साठ हजार की रकम निकाली गई थी। कोतवाली पुलिस ने मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। इधर एसबीआइ बैक प्रबंधक ने कहा कि कोई भी बैक अपने खाताधारकों से खाते व एटीएम संबंधी जानकारी फोन पर नहीं लेता है। खाताधारक फोन पर जानकारी शेयर न करे।

यह भी पढ़ें: जमीन का फर्जी एग्रीमेंट कर सिपाही से सात लाख हड़पे