विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड सरकार उत्कृष्ट कर्मचारियों को देगी पुरस्‍कार, पढ़िए पूरी खबर

By Edited By:
Published: Mon, 12 Aug 2019 08:05 PM (IST)Updated: Tue, 13 Aug 2019 08:33 PM (IST)

अब उत्कृष्ट कर्मचारियों की पीठ भी थपथपाने की तैयारी है। ऐसे कर्मचारी सचिवालय समेत प्रदेश के सभी विभागों से चुने जाएंगे। इसके लिए बाकायदा नियमावली बनाई जा रही है।

उत्‍तराखंड सरकार उत्कृष्ट कर्मचारियों को देगी पुरस्‍कार, पढ़िए पूरी खबर
उत्‍तराखंड सरकार उत्कृष्ट कर्मचारियों को देगी पुरस्‍कार, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून, राज्य ब्यूरो। प्रदेश सरकार के नकारा व लापरवाह कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने के निर्देश देने के बाद अब उत्कृष्ट कर्मचारियों की पीठ भी थपथपाने की तैयारी है। ऐसे कर्मचारी सचिवालय समेत प्रदेश के सभी विभागों से चुने जाएंगे। इसके लिए बाकायदा नियमावली बनाई जा रही है। उत्कृष्ट कर्मचारियों को मिलने वाले पुरस्कार का उल्लेख उनकी वार्षिक पंजिका (एसीआर) में भी किया जाएगा। इस पुरस्कार का मकसद यह है कि ऐसे कर्मचारी दूसरों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा दें।

सरकार ने बीते वर्ष कर्मचारियों को सुशासन व उत्कृष्टता पुरस्कार देने का निर्णय लिया था। बेहतर कार्य करने वाले ऐसे 48 कर्मचारी पुरस्कृत भी किए गए। इनका चयन जिलों से मिले नामों के आधार पर किया गया था। अब सरकार इसका दायरा बड़ा करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत अब प्रत्येक विभाग में यह पुरस्कार देने की तैयारी है। दरअसल, सरकार ने हाल ही में 50 वर्ष से अधिक आयु वाले नकारा व लापरवाह कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभागों में ऐसे कर्मचारियों की सूची भी तैयार की जा रही है।

माना जा रहा है कि जल्द ही ऐसे कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इससे कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है। इसे देखते हुए सरकार कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत सामान्य प्रशासन विभाग को उत्कृष्ट कर्मचारियों को पुरस्कार देने के लिए नियमावली बनाने को कहा गया है। यह तकरीबन बन कर तैयार है और इसका एक बार प्रस्तुतिकरण भी हो चुका है। सूत्रों की मानें तो इस नियमावली में प्रत्येक विभाग में उत्कृष्ट कर्मचारियों को चयन करने के लिए मानक तैयार किए जा रहे हैं। मसलन, पात्रता क्या होगी और किस प्रकार उत्कृष्ट कर्मचारी का चयन किया जाएगा। इसमें कर्मचारियों की पुरानी चरित्र पंजिका देखी जाएगी। माना जा रहा है कि जल्द ही इस नियमावली को अंतिम रूप देकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष इसका प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: दवाओं की खरीद को लेकर सोशल ऑडिट में मिली अनियमितताओं की होगी समीक्षा

यह भी पढ़ें: रोडवेज में 260 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप