विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सड़क निर्माण में लापरवाही पर बरसे ग्रामीण, ईई को सुनार्इ खरी-खोटी

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Tue, 20 Mar 2018 06:21 PM (IST)

साहिया क्षेत्र के दोधऊ-पंजिया मोटर मार्ग पर बन रही सड़क की कटिंग में मानकों को ध्यान में नहीं रखा गया है। जिसके चलते ग्रामीण बेहद नाराज हैं।

सड़क निर्माण में लापरवाही पर बरसे ग्रामीण, ईई को सुनार्इ खरी-खोटी
सड़क निर्माण में लापरवाही पर बरसे ग्रामीण, ईई को सुनार्इ खरी-खोटी

विकासनगर, [जेएनएन]: साहिया क्षेत्र के दोधऊ-पंजिया मोटर मार्ग पर दस किलोमीटर की लंबार्इ की सड़क की कटिंग का काम चल रहा है। लेकिन ये काम मानक के हिसाब से नहीं हो रहा। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने सहायक अभियंता का घेराव किया। 

दरअसल, दोधऊ-पंजिया मोटर मार्ग पर एक करोड़ दस लाख रुपए की लागत की दस किलोमीटर की लंबाई की सड़क का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन कार्य में हो रही लापरवाही देख इस क्षेत्र के तीन गांव ददोऊ, पंजिया, बनसार के ग्रामीण भड़क गए।

उन्होंने लोनिवि के सहायक अभियंता का घेराव ने आरोप लगाया कि सड़क की कटिंग पूरी नहीं है। साथ ही  डंपिंग प्वाइंट भी नहीं बनाया गया है। जिससे खेतों में मलबा फेंक दिया गया है। उनका आरोप है कि ठेकेदार और विभाग लापरवाही से काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने हंगामा काटते हुए सहायक अभियंता को खूब खरी खोटी सुनार्इ। 

वहीं सहायक अभियंता आरएस नेगी का कहना है कि कटिंग पूरी कराई जाएगी और मलबे को डंपिंग प्वांइंट में ही डाला जाएगा। 

यह भी पढ़ें: सरकारों पर क्षेत्र की अनदेखी का लगाया आरोप, किया प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: पारा चढ़ने के साथ बढ़ने लगा पेयजल संकट

यह भी पढेें: गर्मी शुरू होते ही दून में गहराने लगा पेयजल संकट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।