विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस में इन आठ सौ पदों पर बंपर प्रमोशन, युवाओं को मिलेगा भर्ती का मौका

By Edited By:
Published: Mon, 17 Jun 2019 07:51 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jun 2019 08:55 PM (IST)

सिपाहियों के हवलदार पदों पर बंपर प्रमोशन की राह खुल गई है। शासन के आदेश के बाद पुलिस मुख्यालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

पुलिस में इन आठ सौ पदों पर बंपर प्रमोशन, युवाओं को मिलेगा भर्ती का मौका
पुलिस में इन आठ सौ पदों पर बंपर प्रमोशन, युवाओं को मिलेगा भर्ती का मौका

देहरादून, जेएनएन। पुलिस महकमे में सिपाहियों के हवलदार पदों पर बंपर प्रमोशन की राह खुल गई है। शासन के आदेश के बाद पुलिस मुख्यालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। करीब आठ सौ पदों पर सिपाही हवलदार बनेंगे। इसके लिए 50 फीसद वरिष्ठता और 50 फीसद परीक्षा से प्रमोशन होंगे। प्रमोशन के बाद रिक्त पदों पर इसी साल युवाओं को भर्ती का मौका मिलेगा। 

लंबे इंतजार के बाद पुलिस सिपाहियों की प्रमोशन की मुराद पूरी होने जा रही है। शासन से अनुमति मिलने के बाद पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने सोमवार को फाइल पर हस्ताक्षर करने के साथ प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दे दिए हैं। कार्मिक विभाग ने जिलेवार हवलदार के रिक्त पदों की सूचनाएं मांगनी शुरू कर दी हैं। इसमें सिविल पुलिस के अलावा इंटेलीजेंस, आर्म्ड पुलिस, पीएसी और फायर सर्विस के सिपाहियों का प्रमोशन शामिल है। सिविल पुलिस में महिला सिपाही 200 सर प्लस चल रहे हैं। 

ऐसे में सिविल पुलिस के सिपाहियों का अन्य शाखाओं से कम फायदा होगा। हालांकि नियमावली बनने के बाद पहली बार प्रमोशन की प्रक्रिया के तहत वरिष्ठता और लिखित परीक्षा का फायदा जरूर मिलेगा। इधर, सिपाहियों के हवलदार पद पर प्रमोशन के बाद पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को मौका मिलेगा। यहां करीब एक हजार पदों पर भर्ती होनी है। प्रमोशन प्रक्रिया के बीच पुलिस मुख्यालय शासन की अनुमति लेगा। इसके बाद इसी साल रिक्त पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिल जाएंगे। 

ऐसे होगी चयन प्रक्रिया 

नियमावली बनने के बाद 50 फीसद पदों पर 45 साल की उम्र पूरा करने वाले सिपाहियों को वरिष्ठता और 50 फीसद पर पांच साल की सर्विस पूरी कर चुके सिपाहियों को लिखित परीक्षा पास करने के बाद प्रमोशन का फायदा मिलेगा। इसके अलावा लिखित परीक्षा में पचास फीसद यानि क्वालीफाई अंक लाने जरूरी होंगे। जबकि शारीरिक परीक्षा में नंबर के आधार पर चयन होगा। इसके बाद सर्विस रिकॉर्ड, ट्रेनिंग, एसीआर और फिजिकल में मिलने वाले नंबरों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। जबकि आर्म्ड और पीएसी के सिपाहियों को हवलदार बनने के लिए ड्रील और पेटी की परीक्षा पास करनी होगी। इसके आधार पर अंतिम चयन सूची जारी होगी।

आइजी कार्मिक जीएस मर्तोलिया ने बताया कि हवलदार के पदों के लिए प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार तक विज्ञप्ति जारी की जाएगी। इसके बाद अगस्त तक अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के मार्फत लिखित परीक्षा कराई जाएगी। इस बीच शारीरिक परीक्षा भी संपन्न हो जाएगी। इसी आधार पर प्रमोशन पाने वाले हवलदारों को चयन वर्ष 2018-19 दिया जाएगा। 

पुलिस मुख्यालय इन पदों पर होना है प्रमोशन 

सिविल पुलिस-131 

इंटेलीजेंस पुलिस-166 

सिविल पुलिस महिला-15 

आर्म्ड पुलिस-245 

पीएसी पुलिस-248 

कुल-805

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: जल्‍द खुलेगी रिक्‍त पदों पर भर्ती, सरकार ने दिए यह निर्देश

यह भी पढ़ें: निगमों और उपक्रमों के कार्मियों की मुराद पूरी, 20 लाख तक मिल सकेगी ग्रेच्यूटी

यह भी पढ़ें:  सरकारी महकमों की सुस्त रफ्तार, शासन को नहीं मिली अभी रिक्त पदों की सूचना

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।