Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दिल्ली-मुंबई के लिए जारी रहेगी डाक विभाग की पार्सल सेवा

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 19 Jun 2020 04:38 PM (IST)

    डाक विभाग ने दिल्ली और मुंबई को लेकर पार्सल सेवाओं की व्यवस्था में कुछ परिवर्तन किए हैं। दिल्ली और मुंबई के लिए फिलहाल आवश्यक वस्तुओं से संबंधित पार्स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    दिल्ली-मुंबई के लिए जारी रहेगी डाक विभाग की पार्सल सेवा

    देहरादून, जेएनएन। डाक विभाग ने दिल्ली और मुंबई को लेकर पार्सल सेवाओं की व्यवस्था में कुछ परिवर्तन किए हैं। दिल्ली और मुंबई के लिए फिलहाल आवश्यक वस्तुओं से संबंधित पार्सल सेवा ही जारी रहेगी।

    डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक एपी चमोला ने बताया कि दिल्ली और मुंबई में कंटेनमेंट जोन अधिक होने के कारण उत्तराखंड से फिलहाल इन दोनों जगहों के लिए सामान्य पार्सल सेवा स्थगित कर दी गई है। हालांकि, दवा व स्वास्थ्य उपकरण समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं के लिए पार्सल सेवा पर रोक नहीं है। साथ ही वहां से भी आवश्यक वस्तुओं के पार्सल मंगाए जा सकते हैं। कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए विभाग के कर्मचारियों को ग्लव्स और मास्क उपलब्ध कराए गए हैं। नियमित रूप से सैनिटाइजर का इस्तेमाल भी किया जा रहा है।

    जीपीओ में आधार सेवा शुरू

    गुरुवार को घंटाघर स्थित प्रधान डाकघर में आधार सेवा शुरू हो गई। जल्द ही डाकघर की अन्य शाखाओं में भी आधार संबंधी कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। पहले दिन जीपीओ में महज 25 लोगों को ही आधार केंद्र में प्रवेश दिया गया। प्रवर डाक अधीक्षक एपी चमोला ने बताया कि पहले दिन सीमित संख्या में ही लोग आधार केंद्र पहुंचे। एक वक्त में महज पांच लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। बायोमेटिक लेने से पहले सभी के सैनिटाइज कराए जा रहे हैं। मशीनों को भी लगातार सेनिटाइज किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: दून में महंगे किराये के साथ चली सिटी बसें, जानिए कितना देना होगा किराया

    15 दिन से ठप पड़ी बीएसएनल की सेवाएं

    राजपुर रोड क्षेत्र में भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की लैंडलाइन सेवा पूरी तरह से ठप है। लाइन टूटने के कारण पिछले 15 दिन से क्षेत्र में दिक्कतें पेश आ रही हैं। शहर की सबसे प्रमुख सड़क राजपुर रोड क्षेत्र में बीएसएनल की सेवाएं ठप हैं। अलकनंदा कालोनी निवासी डॉ. पीके भारती ने बताया कि तीन जून से लैंडलाइन ठप होने से फोन और इंटरनेट बंद है। अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए समाधान की गुहार कई बार लगाई गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ऐसा ही हाल कॉलोनियों के अन्य लोगों का है। कालोनी में करीब दो दर्जन लोगों के लैंडलाइन फोन ठप पड़े हुए हैं। बीएसएनएल के उप महाप्रबंधक पीके शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य के चलते लैंडलाइन फोन ठप हैं। लाइनें ठीक की जा रही हैं।

    यह भी पढ़ें: बेंगलुरु-दून के बीच नई फ्लाइट शुरू, जानिए हफ्ते में कितने दिन होगा संचालन