यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने किया सरेंडर, पुलिस ने दी जमानत
नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष और कुछ सभासदों के बीच मारपीट के मामले में पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने कोतवाली पहुंचकर गिरफ्तारी दी।

ऋषिकेश, [जेएनएन]: नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष और कुछ सभासदों के बीच मारपीट के मामले में पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने कोतवाली पहुंचकर गिरफ्तारी दी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर उनके साथ ही तीन अन्य साथियों को भी जमानत पर रिहा कर दिया।
उधर, हड़ताली सफाई कर्मियों ने नगर में बढ़ रही चिकनगुनिया व अन्य बीमारी को देखते हुए 48 घंटे हड़ताल तक स्थगित कर दोपहर से सफाई अभियान शरू कर दिया।
पढ़ें-मारपीट मामले में सफाई कर्मी-सभासद आमने-सामने, पुलिस से कार्रवाई की मांग
बीते सोमवार को नगर पालिका के कर विभाग में ताला खोलने को लेकर पालिकाध्यक्ष व सभासदों के बीच मारपीट हो गयई थी। इस दौरान दोनों ओर से एक दूसरे के खिलाफ क्रास रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई थी।
पढ़ें: ससुरालियों के खिलाफ अनशन पर बच्चों संग बैठी महिला, पति ने भी दिया साथ
सभासद विकास तेवतिया, कविता साह व सावित्री देवी ने पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, अशोक पासवान, राजेश डोगरा व सतपाल के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी, बेइज्जत करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पढ़ें: क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर डोईवाला में गरजे भाजपाई, तहसील पर दिया धरना
वहीं नगर पालिका में एकत्र हुए पालिका कर्मियों ने बैठक कर शहर में बढ़ती बीमारियों को देखते हुए काम पर लौटने का निर्णय लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि 48 घंटे के अंदर नामजद सभासदों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो वे दोबारा से हड़ताल पर चले जाएंगे।
पढ़ें: चंपावत में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन
