Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुजुर्ग को नोचने वाले कुत्तों का मालिक गिरफ्तार, जिस वक्त चीर रहे थे शरीर- खिड़की से झांक रहा था नफीस

    Updated: Tue, 08 Jul 2025 02:18 PM (IST)

    देहरादून के किशनपुर में एक बुजुर्ग महिला पर कुत्तों के हमले के मामले में पुलिस ने कुत्ते के मालिक नफीस को गिरफ्तार किया है। नफीस ने रॉटवीलर नस्ल के कुत्तों को पालने के लिए नगर निगम से लाइसेंस नहीं लिया था। घटना के समय वह खिड़की से देख रहा था और उसने किसी को भी कुत्तों को हटाने नहीं दिया।

    Hero Image
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, देहरादून। मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला को बुरी तरह से नोचने वाले कुत्तों के मालिक नफीस निवासी किशनपुर, जाखन को राजपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब तक हुई जांच में सामने आया है कि आरोपित ने प्रतिबंधित नस्ल के खतरनाक रोटवीलर कुत्ते पालने के लिए नगर निगम से लाइसेंस नहीं लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, बिना लाइसेंस प्रतिबंधित कुत्ते रखने के संबंध में नगर निगम भी आरोपित पर कार्रवाई कर सकता है। रविवार सुबह चार बजे 75 वर्षीय कौशल्या देवी मंदिर जा रही थीं। घर से थोड़ी दूरी पर नफीस के पालतू रोटवीलर दो कुत्ते उन पर झपट पड़े। देखते ही देखते कुत्तों ने उन्हें बुरी तरह से नोच दिया।

    इस दौरान आरोपित अपने घर के अंदर से खिड़की से देख रहा था, लेकिन उसने बचाने का प्रयास नहीं किया। यही नहीं, आसपास के लोग जब डंडा लेकर आए तो नफीस ने उन्हें भी कुत्तों पर डंडा न मारने को कहा। जब तक बुजुर्ग को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया गया, वह बुरी तरह से जख्मी हो चुकी थीं।

    गंभीर हालत में उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां महिला को 200 से अधिक टांके लगाए गए।

    पहले पता चला कि यह मकान मोहम्मद जैद का है, लेकिन सोमवार को जब पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि मोहम्मद जैद ने यह मकान तीन साल पहले नफीस को बेच दिया था और खूंखार कुत्ते भी नफीस ने ही पाले थे।

    पुलिस ने आरोपित से जब प्रतिबंधित नस्ल के कुत्तों को पालने का लाइसेंस मांगा तो पता चला कि उसने नगर निगम से लाइसेंस ही नहीं लिया हुआ था। वहीं अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

    उनकी हाथ की हड्डी का आपरेशन हो चुका है, जबकि प्लास्टिक सर्जरी की जानी है। नफीस मूल रूप से विकासनगर का रहने वाला है। घटना के बाद से ही उसने कुत्ते विकासनगर स्थित अपने घर पर शिफ्ट कर दिए हैं। पुलिस नफीस से पूछताछ कर रही है।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: मंदिर जा रही बुजुर्ग पर दो रोटवीलर कुत्तों ने किया हमला, बुरी तरह से नोचा; हालत गंभीर

    यह भी पढ़ें- देहरादून में खूंखार कुत्तों का आतंक, डॉग्स से हैं परेशान तो 112 नंबर पर दें सूचना; एसएसपी ने दिए निर्देश