Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dehradun News: जुड्डो डैम के पास 220 मीटर नीचे खाई में गिरा पिकअप वाहन, चालक की मौत; हेल्पर गंभीर घायल

    By RAJESH PANWAREdited By: Sunil Negi
    Updated: Tue, 18 Nov 2025 03:15 PM (IST)

    देहरादून के जुड्डो बांध क्षेत्र में एक पिकअप वाहन 220 मीटर गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और स ...और पढ़ें

    Hero Image

     जुड्डो डैम के पास खाई में गिरा पिकअप वाहन।

    जागरण संवाददाता, विकासनगर (देहरादून) : कोतवाली विकासनगर अंतर्गत जुड्डो डैम के पास दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मंगलवार सुबह करीब छह बजे एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

    इस हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।

    मृतक की पहचान विकासनगर के मदीना बस्ती निवासी 24 वर्षीय राशिद अली पुत्र इस्लाम के रूप में हुई है।

    वह उत्तर प्रदेश के बाराबंकी निवासी 28 वर्षीय हेल्पर हुकुम सिंह पुत्र अमरनाथ के साथ वाहन पर टेंट का सामान लादकर उत्तरकाशी के डामटा से विकासनगर लौट रहा था।

    सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर करीब 220 मीटर गहरी खाई से चालक के शव और घायल हेल्पर को बाहर निकाला।

    इस हादसे में पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राशिद और हुकुम सिंह विकासनगर स्थित टंडन टेंट हाउस से टेंट का सामान लेकर डामटा गए थे।

    वापस लौटते समय दोनों हादसे का शिकार हो गए। हुकुम सिंह को गंभीर हालत में एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

    कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच के मुताबिक चालक को झपकी आना ही हादसे का कारण बना। घटना की जांच की जा रही है। हादसा यमुना नदी के पास हुआ।

    दुर्घटनाग्रस्त वाहन खाई में नदी के किनारे पर गिरा। खाई से सड़क तक बिलकुल खड़ी चढ़ाई के कारण रेस्क्यू करने में एसडीआरएफ की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

    यह भी पढ़ें- देहरादून में परवल रोड पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर, कार ने बाइक सवारों को कुचला; एक की हुई मौत 

    यह भी पढ़ें- देहरादून में एक तेज रफ्तार डंपर ने पहले स्कूटी को मारी टक्कर, फिर युवती को कुछ दूर तक ले गया घसीटते हुए

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें