विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब कड़ी परीक्षा के बाद होगा ड्राइविंग लाइसेंस जारी, ये होगी प्रक्रिया

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Tue, 28 May 2019 01:44 PM (IST)Updated: Tue, 28 May 2019 08:50 PM (IST)

दून में भी कड़ी परीक्षा के बाद ड्राइविंग लाइसेंस जारी होगा। वर्तमान में चल रही सिम्युलेटर टेस्ट की प्रक्रिया को ...और पढ़ें

अब कड़ी परीक्षा के बाद होगा ड्राइविंग लाइसेंस जारी, ये होगी प्रक्रिया
अब कड़ी परीक्षा के बाद होगा ड्राइविंग लाइसेंस जारी, ये होगी प्रक्रिया

देहरादून, अंकुर अग्रवाल। बंगलुरू, दिल्ली, मुंबई आदि शहरों की तर्ज पर अब देहरादून में भी कड़ी परीक्षा के बाद ड्राइविंग लाइसेंस जारी होगा। वर्तमान में चल रही सिम्युलेटर टेस्ट की प्रक्रिया को खत्म कर परिवहन विभाग ने ड्राइविंग ट्रैक पर परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है। अभी तक केवल व्यावसायिक वाहन चालकों को ही इस परीक्षा से गुजरना पड़ता था, लेकिन एक जुलाई से निजी वाहन चालकों को भी ड्राइविंग ट्रैक पर परीक्षा देनी होगी। परिवहन विभाग ने साफ किया है कि झाझरा स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रेनिंग रिसर्च (आइडीटीआर) में एक जुलाई से लाइसेंस सेक्शन शिफ्ट हो जाएगा। इसके बाद कार और दुपहिया के लाइसेंस वहीं बनेंगे। परीक्षा को पास करने वाले आवेदकों का लाइसेंस डाक से सीधे घर पहुंचेगा।

प्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए कोई भी आटोमेडेट टेस्टिंग लेन न होने की वजह से परिवहन विभाग अभी तक मोटर ट्रेनिंग स्कूलों की ओर से जारी प्रमाण-पत्रों पर ही आवेदकों को भारी, मध्यम व हल्के व्यावसायिक और निजी वाहनों का ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर रहा है। इसमें फर्जीवाड़े की आशंका बनी रहती है और जुगाड़बाजी से कईं दफा गैर-अनुभवी चालक भी लाइसेंस हासिल कर लेते हैं। लाइसेंस में जुगाड़बाजी बंद करने के लिए परिवहन विभाग ने सबसे पहले देहरादून आरटीओ दफ्तर से लाइसेंस प्रक्रिया आइडीटीआर झाझरा में शिफ्ट करने का फैसला लिया था।

व्यावसायिक डीएल के लिए भौतिक परीक्षा बीती 18 फरवरी से झाझरा में शुरू कर दी गई थी। सोमवार से शनिवार तक ये परीक्षा दोपहर तीन से पांच बजे संभागीय परिवहन निरीक्षक के सामने ली जा रही। विभाग तभी से दूसरे चरण के तहत निजी कार और दुपहिया की लाइसेंस परीक्षा को भी झाझरा शिफ्ट करने के प्रयास कर रहा था।

आरटीओ दिनेश चंद्र पठोई ने बताया कि अब सभी वाहनों का लाइसेंस टेस्ट झाझरा में लिया जाएगा। एक जुलाई से दुपहिया व कार के लाइसेंस की प्रक्रिया आइडीटीआर में शिफ्ट की जा रही। आरटीओ आफिस में चल रही सिम्युलेटर टेस्ट की प्रक्रिया इसके बाद बंद हो जाएगी। झाझरा में ड्राइविंग के लिए ट्रैक, हिल ट्रैक व रीवर्स पार्किंग आदि की सुविधा है। परीक्षा के लिए आरटीओ से आरआइ और स्टॉफ वहां तैनात रहेगा।

लर्निंग डीएल के लिए होंगे विकल्प

लर्निंग डीएल के लिए परीक्षा देने के दो विकल्प रहेंगे। आवेदक यदि आरटीओ में लर्निंग के लिए परीक्षा देना चाहते हैं तो वे आरटीओ में आ सकते हैं और अगर उन्हें आइडीटीआर मुफीद लगता है तो वहां का विकल्प चुन सकते हैं। हालांकि, परमानेंट लाइसेंस में दूसरा विकल्प नहीं होगा।

गाड़ी पार्क करना सबसे कठिन

पांच मिनट के ट्रैक पर आपको सीसी टीवी कैमरों और सेंसर की निगरानी में टेस्ट देना पड़ेगा। कार के लाइसेंस आवेदकों के लिए सबसे कठिन गाड़ी को पार्क करने की परीक्षा होगी। दरअसल, ट्रैक पर बाकायदा स्थान बनाए गए हैं, जहां सीधे चलाते हुए और बैक करते समय गाड़ी पार्क करनी है। यदि गाड़ी निर्धारित स्थान से जरा सा इधर उधर हुई या लाइन पर होती है तो आवेदक फेल माना जाएगा।

यह भी पढ़ें: परिवहन विभाग ने उठाया बड़ा कदम, कैफे की लूट बंद; तीस रुपये में करें आवेदन

यह भी पढ़ें: एआरटीओ लॉगइन से जुड़ेंगे ड्राइविंग कालेज, पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें: वाह री पुलिस! 24 सीटर बस में बैठा दी 48 सवारी, पढ़िए पूरी खबर

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।