विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Coronavirus Update: उत्तराखंड के नौ जिलों में कोरोना का नया मामला नहीं

By Sumit KumarEdited By:
Published: Sun, 19 Sep 2021 09:41 PM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 09:58 PM (IST)

राज्य सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चंपावत पौड़ी पिथौरागढ़ टिहरी ऊधमसिंहनगर व उत्तरकाशी में 4454 व्यक्तियों ...और पढ़ें

कोरोना संक्रमण के लिहाज से रविवार का दिन पूरी तरह सुकूनभरा नजर आया।
कोरोना संक्रमण के लिहाज से रविवार का दिन पूरी तरह सुकूनभरा नजर आया।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Coronavirus Update कोरोना संक्रमण के लिहाज से रविवार का दिन पूरी तरह सुकूनभरा नजर आया। नौ जिलों में कोरोना संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। वहीं, देहरादून में 5573 व्यक्तियों की जांच में सिर्फ तीन में कोरोना का संक्रमण मिला।

राज्य सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी, ऊधमसिंहनगर व उत्तरकाशी में 4454 व्यक्तियों की जांच में किसी में भी संक्रमण नहीं पाया गया। हरिद्वार, नैनीताल व रुद्रप्रयाग में महज एक-एक मामले सामने आए। इसके चलते प्रदेश की कुल संक्रमण दर ना के बराबर 0.04 फीसद रही। लंबे समय बाद प्रदेश का रिकवरी रेट भी 96 फीसद पहुंच गया है।

कोरोना काल में प्रभावित व्यापारियों को रियायत दे सरकार

ऋषिकेश : प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ऋषिकेश इकाई के जिला स्तरीय सम्मेलन में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। व्यापारियों ने सरकार से कोरोना महामारी के चलते प्रभावित हुई आर्थिक स्थिति को देखते हुए व्यापारियों को रियायत देने की मांग की।

यह भी पढ़ें- One Time Settlement: अवैध निर्माण को वैध करने की बढ़ेगी सीमा, इसी माह खत्म हो रही है स्कीम

रविवार को देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा भवन में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि संगठन के प्रांतीय चेयरमैन अनिल गोयल ने कहा कि सरकार ने कोरोना काल के दौरान पर्यटन उद्योग से संबंधित टैक्स माफ कर व्यवसायियों को राहत देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में व्यापारियों को भी नुकसान झेलना पड़ा है, इसलिए सरकार व्यापारियों को भी रियायत प्रदान करे। अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि व्यापारी पिछले दो साल से परेशान हंै। ऐसे में व्यापारी पर जीएसटी सर्वे सरकार का गलत निर्णय है। प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा ने चारधाम यात्रा को शुरू किए जाने का स्वागत किया। और जर्जर रास्तों को दुरुस्त करने की मांग की। इस अवसर पर आशु डंग को युवा व्यापार प्रतिनिधिमंडल का जिलाध्यक्ष घोषित किया। सम्मेलन में संयुक्त महामंत्री दिनेश डोभाल, विपिन नागलिया, सुभाष कोहली, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल, प्रदेश संगठन मंत्री हरगोपाल अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश डिमरी, प्रदेश उपाध्यक्ष माधव सेमवाल, प्रदेश मंत्री ईश्वर मैखुरी, गढ़वाल प्रभारी सुरेश बिष्ट, जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, महामंत्री प्रतीक कालिया कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: प्राइमरी स्कूलों में बैकलाग के पदों पर पांच दिन में होगी नियुक्ति, प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने दिए निर्देश