विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस की चेतावनी के बावजूद कोई भी जमाती नहीं आया सामने, पढ़िए पूरी खबर

By Edited By:
Published: Mon, 06 Apr 2020 07:05 PM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2020 07:34 AM (IST)

पुलिस की सख्त चेतावनी के बावजूद प्रदेश के बाहर विभिन्न जमातों में शामिल हुए जमाती बाहर आने को तैयार नहीं हैं। सोमवार को कोई भी जमाती सामने नहीं आया है।

पुलिस की चेतावनी के बावजूद कोई भी जमाती नहीं आया सामने, पढ़िए पूरी खबर
पुलिस की चेतावनी के बावजूद कोई भी जमाती नहीं आया सामने, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून, राज्य ब्यूरो। पुलिस की सख्त चेतावनी के बावजूद प्रदेश के बाहर विभिन्न जमातों में शामिल हुए जमाती बाहर आने को तैयार नहीं हैं। सोमवार को कोई भी जमाती सामने नहीं आया है। हालाकि, जमातियों से मिलने वाले कुछ लोग जरूर सामने आए हैं। ऐसे में पुलिस ने अब छिपे हुए जमातियों को ढूंढने के लिए हेल्पलाइन नंबर 0135-2722100 जारी किया है। इसमें कोई भी व्यक्ति अपने आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति अथवा जमात से वापस आने वालों के संबंध में शासन को सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान सार्वजनिक नहीं की जाएगी। अब जो भी जमाती पकड़ा जाएगा उस पर अब गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस द्वारा अभी तक जुटाए गए आकड़ों के अनुसार प्रदेश से बाहर विभिन्न जमातों में गए एक हजार लोग वापस आए हैं। बीते तीन दिन में प्रदेश में जितने भी कोरोना संक्रमित लोग पाए गए हैं, वे सभी जमाती ही हैं। इसे देखते हुए शासन, पुलिस व प्रशासन ने इनकी खोज शुरू की। इनमें से अधिकाश चिह्नित हो चुके हैं। 

बावजूद इसके कईयों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसे देखते हुए इन्हें सामने लाने के प्रयास किए गए। राज्य के पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने बीते रोज ऐसे जमातियों को सामने आने के लिए सोमवार शाम तक की मोहलत दी थी, मगर मोहलत गुजरने के बाद कोई सामने नहीं आया है। इससे पुलिस की चिंता लगातार बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: कोरोना के कारण केशवपुरी और झबरावाला की बड़ी आबादी संकट में

पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था अशोक कुमार ने कहा कि अब जो भी लोग पकड़े जाएंगे सबके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी तक हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल व पौड़ी में छह मुकदमें दर्ज किए गए हैं, इनमें 36 लोगों को नामजद किया गया है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown: देहरादून की भगत सिंह कॉलोनी और कारगी ग्रांट में कड़ा पहरा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।