विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Lockdown: देहरादून की भगत सिंह कॉलोनी और कारगी ग्रांट में कड़ा पहरा

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 06 Apr 2020 01:25 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 10:17 PM (IST)

भगत सिंह कॉलोनी और कारगी ग्रांट में पांच लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद दोनों इलाकों में पुलिस ...और पढ़ें

Uttarakhand Lockdown: देहरादून की भगत सिंह कॉलोनी और कारगी ग्रांट में कड़ा पहरा
Uttarakhand Lockdown: देहरादून की भगत सिंह कॉलोनी और कारगी ग्रांट में कड़ा पहरा

देहरादून, जेएनएन। भगत सिंह कॉलोनी और कारगी ग्रांट में पांच लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद दोनों इलाकों में पुलिस का पहरा बिठा दिया गया है। हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है। लोगों को अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई है। वहीं, दोनों इलाकों के जिन हिस्सों को पूरी तरह लॉकडाउन किया गया है, वहां आवश्यक सामग्री मिलती रहेगी।

प्रशासन के आदेश पर दोनों इलाकों में पुलिस ने शनिवार रात ही लॉकडाउन की कार्रवाई शुरू कर दी थी। रविवार को दोनों क्षेत्रों में एंट्री प्वाइंटों पर पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। पूरी तरह लॉकडाउन किए गए हिस्सों में राशन की दुकानें खुली रहेंगी।

यहां है पूरी तरह लॉक

भगत सिंह कॉलोनी

  • चूना भट्ठा से भगत सिंह कॉलोनी मार्ग
  • मोहिनी रोड से भगत सिंह कॉलोनी
  • मंगल सिंह कॉलोनी पुल से भगत सिंह कॉलोनी
  • एमडीडीए पुल के पास
  • वाणी विहार गली

कारगी ग्रांट

  • विजिलेंस कट से मुस्लिम कॉलोनी
  • चांचक से मुस्लिम कॉलोनी
  • शिवालिक एनक्लेव से मदीना वाली बस्ती

 आपात स्थिति में ही जा सकेंगे इधर से उधर

एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि कारगी ग्रांट क्षेत्र में विजिलेंस कट से मुस्लिम बस्ती में एंट्री हो सकेगी। लेकिन, सिर्फ आवश्यक सेवा वाले ही कॉलोनी में जा सकेंगे। बाकी जगहों को पूरी तरह सील कर दिया गया है। बेरिकेडिंग पर पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कोई इधर-उधर न जा सके।

भगत सिंह कॉलोनी में इधर-उधर घूमते दिखे लोग

भगत सिंह कॉलोनी में कोरोना संक्रमण का खतरा होने के बावजूद रविवार को लोग घूमते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें घरों के अंदर जाने के लिए कहा। यही हाल कारगी ग्रांट क्षेत्र का भी रहा।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: पांच जमातियों ने 26 हजार लोगों को बनाया कोरोना संदिग्ध

दोनों क्षेत्रों में आसपास के लोगों ने खुद को किया क्वारंटाइन

भगत सिंह कॉलोनी के आसपास रहने वाले लोगों ने सुरक्षा के मद्देनजर गली के एंट्री प्वाइंट पर कंटीली तार लगाकर खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। गली में किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहां कॉलोनी के लोग खुद ही पहरा दे रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Coronavirus: सिस्टम की तैयारियों पर जमातियों ने एक झटके में लगा दिया पलीता