Coronavirus: कोरोना के कारण केशवपुरी और झबरावाला की बड़ी आबादी संकट में
डोईवाला के केशवपुरी और झबरावाला क्षेत्र में दो लोगों में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन की टीम ओर मुस्तैद हो गई है। प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से कड़े कदम उठा रहा है।
देहरादून, जेएनएन। डोईवाला के केशवपुरी और झबरावाला क्षेत्र में दो लोगों में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन की टीम ओर मुस्तैद हो गई है। यहां पर प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से कड़े कदम उठा रहा है। संक्रमित क्षेत्र में रहते हैं 65 पर्यावरण मित्र डोईवाला केशवपुरी बस्ती में एक जमाती के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने से नगर पालिका डोईवाला की सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई है।
डोईवाला नगर पालिका में 125 में से 65 पर्यावरण मित्र केशवपुरी बस्ती में रहते हैं। इसलिए इस बस्ती में एक जमाती के संक्रमित पाए जाने के बाद यह कर्मचारी भी अन्य लोगों की तरह होम क्वारटाइन में चले गए हैं। इसमें से कई कर्मचारी वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा उठान वाहन में भी काम करते थे। इसके अलावा केशवपुरी बस्ती के कई लोग खाद्यान्न गोदाम व गैस एजेंसी की सप्लाई व अन्य जगहों पर भी काम करते हैं।
पालिका प्रशासन अब संकट की इस घड़ी में वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा है। केशवपुरी बस्ती को किया सेनिटाइज नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विजय पीएस चौहान ने बताया कि सोमवार को केशवपुरी बस्ती को सेनिटाइजिंग किया गया। वहीं लोगों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र झबरावाला स्थित मस्जिद व आसपास के क्षेत्र को भी सेनिटाइज किया गया।
वैकल्पिक मार्गों का होगा उपयोग
केशवपुरी बस्ती में जाने के लिए गोवर्धन मंदिर डोईवाला की और से जाने वाले मुख्य मार्ग को सील बंद कर दिया है। केशवपुरी बस्ती में बनाए गए ट्रेंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने के लिए अब मिल रोड डोईवाला से खता गैस गोदाम को जाने वाले मार्ग का उपयोग किया जाएगा। केशवपुरी बस्ती राजीव नगर में इंडियन गैस एजेंसी का गोदाम भी है। अधिशासी अधिकारी विजय पीएस चौहान ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र के घरों से उठाने वाले कूड़े को पहले सेनिटाइजिंग किया जाएगा। उसके बाद गाड़ी में डाला जाएगा। क्योंकि कूड़े से भी संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown: देहरादून की भगत सिंह कॉलोनी और कारगी ग्रांट में कड़ा पहरा
झबरावाला व केशवपुरी में होगा सर्वे
डोईवाला हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट डॉ केएस भंडारी ने बताया कि केशवपुरी बस्ती व झबरावाला में मंगलवार से एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सर्विलांस सर्वे करेंगी। इसके लिए दोनों जगह के लिए तीन-तीन टीम बनाई गई है। जो रोजाना इन इलाकों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी लेगी।
यह भी पढ़ें: Coronavirus: सिस्टम की तैयारियों पर जमातियों ने एक झटके में लगा दिया पलीता