Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जंक फूड से जंग के लिए घर का खाने का नहीं कोई विकल्प Dehradun News

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sun, 09 Feb 2020 12:05 PM (IST)

    बाजार में आसानी से उपलब्ध फास्ट फूड लजीज हो सकता है लेकिन लाभदायक नहीं। बीमारियों से बचने के लिए जंक फूड की आदत छोड़नी होगी। स्वास्थ्य के लिए घर का भोजन ही लाभकारी है।

    जंक फूड से जंग के लिए घर का खाने का नहीं कोई विकल्प Dehradun News

    देहरादून, जेएनएन। जंक फूड से दैनिक जागरण की जंग जारी है, लेकिन यह जंग आपके सतर्कता से ही जीती जा सकती है। फास्ट फूड से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को जानते हुए भी हम इसका मोह नहीं छोड़ पाते। भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी तो है, लेकिन इतना फास्ट होने से भी क्या फायदा कि शरीर ही स्वस्थ्य न रहे। देखा जाए तो बाजार में आसानी से उपलब्ध फास्ट फूड लजीज हो सकता है, लेकिन लाभदायक नहीं। घर का खाना ही सबसे लाभकारी होता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दैनिक जागरण की ओर से चलाए जा रहे जंक फूड से जंग अभियान के तहत इन दिनों लोगों को जागरूक किया जा रहा है। खासकर स्कूल और कॉलेज के छात्रों को जंक फूड से होने वाले नुकसान बताए जा रहे हैं। मालदेवता रोड पर अस्थल में स्थित हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने छात्रों को स्वस्थ रहने के लिए खानपान के चयन के बारे में बताया। 

    दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय की डायटीशियन ऋचा कुकरेती डोबरियाल ने छात्रों को जंक फूड के नुकसान बताए। उन्होंने कहा कि यदि आप निरंतर जंक फूड को खाते हैं तो यह आपके शरीर को भीतर से बेहद कमजोर बना देगा। फास्ट फूड बढ़ते या घटते वजन का कारण बन सकता है। इससे न सिर्फ बीमारियां होती हैं, यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी कम कर देता है। 

    ऐसे में अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को हेल्दी खाना दें। ज्यादातर अभिभावक बच्चे पर ध्यान नहीं दे पाते है कि वे क्या खा रहे हैं। बच्चे अक्सर जंक फूड खाते हैं जिससे उनका वजन तेजी से बढ़ रहा है। जंक फूड से खून की कमी और डायबिटीज का भी खतरा रहता है। कार्यक्रम का संचालन एकेडमिक्स की डीन निहारिका सिन्हा ने किया। 

    जागरण की सराहनीय पहल

    हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के रजिस्ट्रार सुधीर बडोला ने दैनिक जागरण की पहल की सराहना की। कहा कि युवाओं में जिस तरह जंक फूड का चलन बढ़ गया है, उन्हें जागरूक करने के लिए इसी प्रकार के अभियान की आवश्यकता है।

    यह भी पढ़ें: जंक फूड से मोटापे का शिकार हो रहा बचपन, पौष्टिक आहार देकर सुधारें सेहत

    आपकी रेसिपी को मिलेगी पहचान

    क्या आपके पास भी ऐसी कोई रेसिपी है जो बच्चों की जरूरत के हिसाब से पोषण भी प्रदान करे और साथ ही स्वाद में भी मजेदार हो। आप अपनी यह रेसिपी हमारे साथ शेयर कर सकती हैं। अपनी रेसिपी हमें दैनिक जागरण कार्यालय, 918/922 इंडस्ट्रियल एरिया, पटेलनगर पर दस फरवरी तक भेज सकती हैं। या रेसिपी 7080102046 पर व्हाट्सएप कर सकती हैं। इसमें अपना नाम, पता व मोबाइल नंबर लिखना ना भूलें। बेस्ट रेसिपी को दैनिक जागरण की ओर से पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: पौष्टिक आहार के सेवन से बढ़ती है व्यक्ति की कार्यक्षमता Dehradun News