विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हमसफर बने नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 11 Apr 2018 08:41 AM (IST)Updated: Thu, 12 Apr 2018 09:38 PM (IST)

पार्श्‍व गायिका नेहा कक्कड़ और अभिनेता हिमांश कोहली उनकी लव स्टोरी को लेकर चल रही चर्चाओं पर बेबाकी से बोले। उन्होंने कहा 'चर्चे बिल्कुल सही हैं।

हमसफर बने नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली
हमसफर बने नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली

देहरादून, [जेएनएन]: पार्श्‍व गायिका नेहा कक्कड़ और अभिनेता हिमांश कोहली उनकी लव स्टोरी को लेकर चल रही चर्चाओं पर बेबाकी से बोले। उन्होंने कहा 'चर्चे बिल्कुल सही हैं। लेकिन, लोगों का ध्यान हम पर बहुत देर से गया। जबकि, हमारा रिश्ता तो चार साल पहले आई यारियां फिल्म से शुरू हो गया था। हम बहुत अच्छे दोस्त हैं और अब तो हमसफर बन चुके हैं। क्योंकि, काम के सिलसिले में साथ-साथ सफर करते हैं। लेकिन, अपनी इस 'यारियां' को इससे आगे बढ़ाने के बारे में कुछ भी नहीं सोचा', अगर दोस्ती तक ही रहे तो ही ठीक है। मंगलवार को नेहा और हिमांश एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के लिए दून पहुंचे थे। 

बता दें कि हिमांश ने यारियां फिल्म से ही पहचान बनाई थी और इस फिल्म का 'ब्लू है पानी-पानी' गाना गाया था। चकराता रोड स्थित एक होटल में बातचीत में नेहा कक्कड़ ने बताया कि 17 अप्रैल को उनका एक वीडियो सांग 'ओ हमसफर' रिलीज हो रहा है। इसकी वीडियो में उनके साथ हिमांश नजर आएंगे। 

यह एक रोमांटिक सांग है और इसे उन्होंने व उनके भाई टोनी कक्कड़ ने गाया है। उन्होंने कहा कि अभी पूरा फोकस इसी प्रोजेक्ट पर है। उनकी आदत है कि एक प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद ही दूसरे के बारे में सोचती हैं। नेहा और हिमांश ने एक सुर में कहा कि सफलता को कोई शॉर्ट-कट नहीं है, अगर है तो वह सिर्फ टैलेंट ही है। फिल्म इंडस्ट्री में किसी को 'गॉड फॉदर' के बूते चांस को मिल सकता है, पर टैलेंट नहीं होगा तो कोई भी ज्यादा दिन टिक नहीं सकता। 

उत्तराखंड में गाना शूट करेंगी नेहा 

नेहा कक्कड़ ने बताया कि उत्तराखंड में शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं। ऐसी लोकेशंस तो कहीं भी नहीं मिलेंगी। अब तो सरकार भी प्रोत्साहित कर रही है। वह अपने एक गाने की शूटिंग उत्तराखंड में करने की योजना बना रही हैं। 

दून में घर का सपना पूरा 

मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हिमांश कोहली का बचपन से ही दून और मसूरी से लगाव रहा है। उन्होंने बताया कि उनके काफी रिश्तेदार यहां रहते हैं और वह बचपन से ही यहां आते रहे हैं। दून में घर बनाने का सपना शुरू से था, जो अब पूरा भी हो गया है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड का 'बागी' करेगा रोमांस और मस्ती

यह भी पढ़ें: स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की शूटिंग की रिहर्सल में टाइगर श्राफ ने सिखाया डांस

यह भी पढ़ें: देवभूमि में आकर अभिभूत हुए अभिनेता टाइगर श्रॉफ