विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देवभूमि में आकर अभिभूत हुए अभिनेता टाइगर श्रॉफ

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 07 Apr 2018 03:51 PM (IST)Updated: Sun, 08 Apr 2018 02:25 PM (IST)

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' की शूटिंग के लिए आज अभिनेता टाइगर श्राफ दून पहुंचे। अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

देवभूमि में आकर अभिभूत हुए अभिनेता टाइगर श्रॉफ
देवभूमि में आकर अभिभूत हुए अभिनेता टाइगर श्रॉफ

देहरादून, [जेएनएन]:बॉलीवुड के सितारों को उत्तराखंड की वादियां लुभाती रही है। अपनी शूटिंग के सिलसिले में यहां पहुंचे अभिनेता टाइगर श्राफ अभिभूत नजर आए। अपनी फिल्म स्टूडेंट आफ दी ईयर-2 की शूटिंग के लिये वह यहां आए है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उन्होंने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। सभी के साथ उन्होंने फोटो खिंचवाई।

अभिनेता टाइगर श्राफ शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। अपने मित्र ऋषिकेश निवासी इवेंट प्लानर जयंत जोशी के साथ वह यहां तक आए। अपनी नई फिल्म बागी-2 को लेकर टाइगर काफी खुश है। पांच दिन में उनकी यह फिल्म सौ करोड़ का आंकड़ा छू चुकी है।

अपने मित्र व प्रशंसकों के साथ उन्होंने इस फिल्म के लिये सभी का धन्यवाद किया। टाइगर श्राफ यहां से देहरादून के लिये निकल गये। अपनी नई फिल्म स्टूडेंट आफ दी ईयर-2 की शूटिंग के सिलसिले में वह कुछ दिन देहरादून रूकेंगे।

यह भी पढ़ें: स्टूडेंट आफ ईयर-2 के लिए दून में जुटेंगे बॉलीवुड सितारे

यह भी पढ़ें: पंजाबी गानों का सुरूर छात्रों के सिर चढ़कर बोला, जमकर लगे ठुमके 

यह भी पढ़ें: कारगिल युद्ध के जांबाज की पत्नी मिसेस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में