Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mulayam Singh Yadav Death : उत्‍तराखंड में शोक की लहर, मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने जताया दुख

    By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Mon, 10 Oct 2022 11:59 AM (IST)

    Mulayam Singh Yadav Death मुलायम सिंह ने सोमवार की सुबह मेदांता अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। मुलायम सिंह यादव के निधन से उत्‍तराखंड के भी शोक की लहर है। उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री समेत कुई गणमान्‍य लोगों ने उनके निधन पर दुख व्‍यक्‍त किया।

    Hero Image
    Mulayam Singh Yadav Death : उत्‍तराखंड में शोक की लहर।

    टीम जागरण, देहरादून : Mulayam Singh Yadav Death : उत्‍तर प्रदेश में पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से उत्‍तराखंड के भी शोक की लहर है। मुलायम सिंह ने सोमवार की सुबह मेदांता अस्‍पताल में अंतिम सांस ली।

    निधन पर संवेदनाएं व्‍यक्‍त की

    उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दुख व्‍यक्‍त किया। इंटरनेट मीडिया पर पोस्‍ट द्वारा उन्‍होंने अपनी संवेदनाएं व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने लिखा 'उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन का समाचार दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।'

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें : Mulayam Singh Yadav Death: मुलायम सिंह यादव का उत्‍तराखंड से खास नाता, पहाड़ से घर लाए दोनों बहुएं

    उत्‍तराखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी दुख जाहिर किया। उन्‍होंने कहा कि 'उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।'

    यह भी पढ़ें : आठ पहाड़ी जिलों को मिलाकर उत्तराखंड बनाने के पक्ष में थे मुलायम, क्या थीं कौशिक समिति की शिफारिशें?

    आठ पहाड़ी जिलों को मिलाकर अलग राज्य के पक्षधर थे मुलायम

    भले ही उत्तराखंड अलग राज्य के रूप से नौ नवंबर 2000 अस्तित्व में आया, ले‍किन इसकी नींव 1994 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में पड़ गई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव आठ पहाड़ी जिलों को मिलाकर उत्तराखंड राज्य के पक्षधर थे।