ताशी-नुंग्शी को लंदन की संस्था ने दिया इंसपिरेशन अवॉर्ड, एवरेस्ट और विश्व की सात सबसे ऊंची चोटियों को कर चुकी हैं फतह
एवरेस्ट समेत विश्व की सात सबसे ऊंची पर्वत चोटियों को फतह करने वाली पर्वतारोही जुड़वा बहनों ताशी और नुंग्शी मलिक के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उन्हें लंदन की संस्था 21वीं सदी की आइकन पुरस्कार समिति ने 21वीं सेंचुरी इंसपिरेशन अवॉर्ड (Inspiration Award) 2020 से सम्मानित किया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Tashi-Nungshi Malik एवरेस्ट समेत विश्व की सात सबसे ऊंची पर्वत चोटियों को फतह करने वाली पर्वतारोही जुड़वा बहनों ताशी मलिक और नुंग्शी मलिक के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उन्हें लंदन की संस्था 21वीं सदी की आइकन पुरस्कार समिति ने 21वीं सेंचुरी इंसपिरेशन अवॉर्ड (Inspiration Award) 2020 से सम्मानित किया है।
संस्था ने ताशी-नुंग्शी को लंदन (London) से यह अवार्ड ऑनलाइन प्रदान किया। यह अवार्ड अगली पीढ़ी के लिए प्रेरक कार्य करने वालों को दिया जाता है। अवार्ड स्वीकार करते हुए ताशी-नुंग्शी ने संस्था का धन्यवाद किया। ताशी-नुंग्शी ने बताया कि यह अवार्ड उनके लिए बहुत खास है। उच्च वैश्विक अपेक्षा पर खरा उतरने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्हें दूसरी बार यूनाइटेड किंगडम की किसी संस्था ने सम्मानित किया है।
इससे पहले 2016 में महिला सशक्तीकरण के लिए कार्य करने पर स्कॉटलैंड से सम्मान मिला था। जुड़वा बहनों ने कहा कि 2020 विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण रहा है। उन्होंने यह पुरस्कार देश की बेटियों को समर्पित किया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में ताशी-नुंग्शी के नाम नौ रिकॉर्ड दर्ज हैं। वह तेनजिंग नोर्गे नेशल एडवेंचर अवार्ड भी जीत चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण के दौर में भी 'निम' के नाम इन उपलब्धियों का कीर्तिमान, जानिए
इन चोटियों को फतह कर चुकी हैं ताशी-नुंग्शी
2013- दुनिया के सर्वोच्च शिखर माउंट एवरेस्ट।
2013- यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट अल्ब्रास।
2014- साउथ अमेरिका में माउंट अकांकागुआ, माउंट कारसटेंज पिरामिड (ऑस्ट्रेलिया), माउंट मैक्नली (उत्तरी अमेरिका), मांउट विनसन (अंटार्कटिका), दक्षिण ध्रुव अभियान।
2015- उत्तरी ध्रुव अभियान, माउंट किलीमंजारो (अफ्रीका)।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।