Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्‍तराखंड में थमी मानसून की रफ्तार, चारधाम यात्रा मार्ग हैं सुचारु

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Mon, 29 Jul 2019 08:23 PM (IST)

    उत्तराखंड में मानसून की गति धीमी है लेकिन हाईवे व संपर्क मार्गों पर ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने का क्रम जारी है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    उत्‍तराखंड में थमी मानसून की रफ्तार, चारधाम यात्रा मार्ग हैं सुचारु

    देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे से मानसून की गति धीमी है, लेकिन हाईवे व संपर्क मार्गों पर ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने का क्रम जारी है। कुमांऊ मंडल के कुछ क्षेत्रों में रविवार को भी बारिश हुई। जबकि, गढ़वाल मंडल में पहाड़ से लेकर मैदान ने कहीं-कहीं धूप खिली रही, जबकि कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाये रहे। वहीं, चारधाम में मौसम साफ है। साथ ही सभी मार्ग सुचारु हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऋषिकेश-यमुनोत्री हाईवे उत्तरकाशी जिले में ओजरी के पास तड़के चार बजे से साढ़े चार घंटे अवरुद्ध रहा। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे रुद्रप्रयाग से पांच किलोमीटर आगे पत्थर गिरने से दोपहर बाद तीन बजे से एक घंटे बंद रहा। देहरादून, मसूरी और हरिद्वार में दिनभर धूप खिली रही। जिससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। रविवार को दून का अधिकतम मापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 32.2 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।   

    उधर, कुमाऊं मंडल में मौसम का मिजाज हर रोज बदल रहा है। तड़के से नैनीताल में जोरदार बारिश होती रही, जो दोपहर तक चली। इसी तरह पहाड़ों में हल्की बूंदाबांदी हुई। पर्वतीय जिलों पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत में करीब दो दर्जन सड़कें पूरी तरह बंद पड़ी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले 24 घंटे में देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं एक-दो दौर तेज बौछारें पड़ सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में आफत की बारिश, चारधाम यात्रा मार्गों पर बढ़ा जोखिम

    यह भी पढ़ें: देहरादून में हुई मूसलाधार बारिश, गंगोत्री हाईवे तीन दिन से अवरुद्ध; कुमाऊं में मकान ध्वस्त

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप