विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lockdown 4.0 Uttarakhand: रियायत और राहत के साथ प्रवासी दे रहे टेंशन

By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
Published: Tue, 19 May 2020 08:11 AM (GMT+05:30)

मई में दून रेड से ऑरेंज जोन में आया बाजार व कार्यालय खुलने का क्रम शुरू हुआ। अब प्रवासियों की ...और पढ़ें

Lockdown 4.0 Uttarakhand: रियायत और राहत के साथ प्रवासी दे रहे टेंशन
Lockdown 4.0 Uttarakhand: रियायत और राहत के साथ प्रवासी दे रहे टेंशन

देहरादून, सुमन सेमवाल। मई माह दून के लिए हर मायने में अहम साबित हो रहा है। इस माह राहत, रियायत और चुनौती का दौर साथ-साथ चल रहा है। मई में दून रेड से ऑरेंज जोन में आया, बाजार व कार्यालय खुलने का क्रम शुरू हुआ। साथ ही शुरुआती दौर के सभी सात हॉटस्पॉट/कंटेनमेंट जोन समाप्त हो गए। मगर अब प्रवासियों की आमद के साथ कोरोना संक्रमण के मामले भी बढ़ने लगे हैं।

सोमवार को आजाद नगर कॉलोनी के साथ शुरुआती दौर का सातवां कंटेनमेंट जोन भी जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने समाप्त कर दिया। जमातियों की हरकत से उपजे कोरोना संक्रमण के चलते 17 मई को इस कॉलोनी में पृथक रूप से लॉकडाउन कर दिया गया था। इस बीच यहां लगातार 28 दिन तक कोरोना संक्रमण का नया मामला (संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर के इतर) सामने नहीं आने पर कॉलोनी की पाबंदी हटा दी गई। 

कंटेनमेंट जोन समाप्त होने का क्रम 03 मई को कारगी ग्रांट क्षेत्र से शुरू हुआ था और एक-एक कर लक्खीबाग, झबरावाला बस्ती, केशवपुरी बस्ती, भगत सिंह कॉलोनी की पाबंदी समाप्त होती चली गई। अब देहरादून नगर निगम क्षेत्र में सिर्फ चमन विहार के लेन नंबर 11 का एक हिस्सा सील है। चमन विहार का कंटेनमेंट जोन समाप्त करने को लेकर भी जिलाधिकारी शासन से सलाह मांग चुके हैं। 

दूसरी तरफ प्रशासन की टेंशन इस तरह बरकरार है। दून में अब तक 13 हजार से अधिक प्रवासी आ चुके हैं। ऐसे 15 लोगों में अब तक कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इन सभी की सैंपलिंग सीमा पर प्रवेश करते हुए रैंडम सैंपलिंग लेने पर हो पाई। जो लोग अभी होम क्वारंटाइन हैं, उनको लेकर प्रशासन की बेचैनी निरंतर बढ़ रही है।

इस तरह बाहर हुए कंटेनमेंट जोन

03 मई, कारगी ग्रांट

05 मई, लक्खीबाग व झबरावाला बस्ती

06 मई, केशवपुरी बस्ती

07 मई, भगत सिंह कॉलोनी

18 मई, आजाद नगर कॉलोनी

नोट: एफआरआइ का कंटेनमेंट जोन सबसे पहले 02 अप्रैल को समाप्त हो चुका था।

रियायत का दौर जारी

01 मई, दून रेड से ऑरेंज जोन में आया।

04 मई, सरकारी कार्यालय व बाजार (गैर जरूरी वस्तुओं के प्रतिष्ठान भी) श्रेणीवार खुलने लगा।

04 मई, शराब की दुकानें खुलीं।

11 मई, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स खुले। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown 4.0: हैदराबाद और कारगिल से उत्तराखंड पहुंचे यात्री 

अप्रवासियों से इस तरह बढ़ा संक्रमण

01 मई, एक संक्रमित

03 मई, एक संक्रमित

05 मई, एक संक्रमित

13 मई, दो संक्रमित

14 मई, तीन संक्रमित

15 मई, एक संक्रमित

16 मई, चार संक्रमित

17 मई, एक संक्रमित

18 मई, दो संक्रमित

यह भी पढ़ें: Coronavirus: अहमदाबाद से प्रवासियों को लेकर हरिद्वार पहुंची श्रमिक स्पेशल