विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Lockdown 4.0: हैदराबाद और कारगिल से उत्तराखंड पहुंचे यात्री

By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
Published: Tue, 19 May 2020 07:45 AM (IST)

सूरत से काठगोदाम और हैदराबाद से यात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन हरिद्वार पहुंची। कारगिल से भी 43 यात्रियों को बसों के माध्यम से उत्तराखंड लाया गया।

Uttarakhand Lockdown 4.0: हैदराबाद और कारगिल से उत्तराखंड पहुंचे यात्री
Uttarakhand Lockdown 4.0: हैदराबाद और कारगिल से उत्तराखंड पहुंचे यात्री

देहरादून, राज्य ब्यूरो। कोरोना लॉकडाउन-चार के बीच यात्रियों का दूसरे राज्यों से आने का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में सूरत से काठगोदाम और हैदराबाद से यात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन हरिद्वार पहुंची। कारगिल से भी 43 यात्रियों को बसों के माध्यम से उत्तराखंड लाया गया। 

अब गोवा से यात्रियों को लेकर ट्रेन हरिद्वार पहुंचेगी। इसके अलावा बैंगलुरू से लालकुंआ के लिए ट्रेन यात्रियों को लेकर चलेगी। साथ ही देहरादून से बिहार और उत्तर पूर्वी राज्यों के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। अभी तक दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने के लिए 2.25 लाख लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इनमें से 1.04 लाख उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। विदेशों से भी 71 उत्तराखंड के प्रवासी भारत पहुंच चुके हैं।

लॉकडाउन के बीच दूसरे राज्यों में फंसे हुए लोगों को प्रदेश में लाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। ट्रेन से बड़ी संख्या में प्रवासियों को उत्तराखंड वापस लाया जा रहा है। साथ ही दूसरे राज्यों के लिए भी  ट्रेनों को रवाना किया जा रहा है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक प्रदेश में 12 ट्रेन आई हैं। 

प्रत्येक ट्रेन में 1200 से लेकर 1600 तक यात्री आए हैं। गुजरात, तेलंगाना, पुणे, सूरत, दिल्ली, गोवा, तिरुअनंतपुरम , चेन्नई और अन्य राज्यों से फंसे हुए यात्रियों को वापस लाने की प्रक्रिया चल रही है। विदेशों से भी अभी तक 121 प्रवासी उत्तराखंडियों ने वापसी के लिए आवेदन किया है। इनमें से 71 भारत पहुंच चुके हैं। 

ये बांग्लादेश, सिंगापुर, यूएई, सऊदी अरब, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, मलेशिया व मालदीव आदि देशों से आए हैं। जल्द ही म्यांमार, इंडोनेशिया, नेपाल और यूएई से प्रवासी भारत पहुंच जाएंगे। दूसरी ओर, अन्य राज्यों में जाने के लिए 38176 लोग पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें से 22526 को संबंधित प्रदेशों में भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड आने के लिए 4100 लोगों को पास जारी किए गए हैं। उत्तराखंड आने वाले सभी प्रवासियों को ई-पास भी जारी किए जा रहे हैं।

इन राज्यों से वापस पहुंचे लोग

दिल्ली- 34621 

हरियाणा- 18218 

उत्तर प्रदेश- 16928 

चंडीगढ़ - 8489 

राजस्थान - 6118 

गुजरात- 6001 

पंजाब - 5947 

महाराष्ट्र - 4127 

कर्नाटक- 2486 

अन्य राज्य - 1526

यह भी पढ़ें: Coronavirus: अहमदाबाद से प्रवासियों को लेकर हरिद्वार पहुंची श्रमिक स्पेशल

राज्य के भीतर 82513 गए दूसरे जिलों में

प्रदेश में अभी तक 82513 लोग एक-दूसरे जिलों में गए हैं। इनमें से 4157 अपने गृह जिले वापस आए हैं। इनमें सबसे अधिक 9735 चमोली, 7870 रुद्रप्रयाग व 4319 टिहरी में आए हैं। वहीं सबसे अधिक 9286 देहरादून, 8838 हरिद्वार और 7669 लोग पौड़ी से अपने गृह जिलों को गए हैं।

यह भी पढ़ें: बंगलुरु से 1076 प्रवासियों को लेकर पहुंची श्रमिक स्पेशल, बसों से भेजा घर को Haridwar News