विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माइटी और आर्यन क्रिकेट ऐकेडमी का जीत से आगाज

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 07 Jun 2017 01:21 PM (IST)Updated: Wed, 07 Jun 2017 04:21 PM (IST)

सोनाक्षी स्पोर्टस की ओर से आयोजित हॉट वेदर अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में माइटी क्रिकेट ऐकेडमी व आर्यन क्रिकेट ऐकेडमी ने जीत से आगाज किया।

माइटी और आर्यन क्रिकेट ऐकेडमी का जीत से आगाज
माइटी और आर्यन क्रिकेट ऐकेडमी का जीत से आगाज

देहरादून, [जेएनएन]: सोनाक्षी स्पोर्टस की ओर से आयोजित हॉट वेदर अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में माइटी क्रिकेट ऐकेडमी व आर्यन क्रिकेट ऐकेडमी ने जीत से आगाज किया। 

रेंजर्स ग्राउंड में शुरू हुए टूर्नामेंट में माइटी क्रिकेट ऐकेडमी व सेंट थॉमस ऐकेडमी के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। माइटी क्रिकेट ऐकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वंशज के अर्द्धशतक (54), निखिल (41) व समृद्ध रावत (29) की बदौलत निर्धारित 25 ओवर में चार विकेट खोकर 171 रन बनाए। 

सेंट थॉमस ऐकेडमी के लिए शौर्य ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट थॉमस ऐकेडमी की टीम 14.1 ओवर 38 रन पर ढेर हो गई। अर्पित (13) के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक तक नहीं छू सका। माइटी क्रिकेट ऐकेडमी के तनुज शर्मा ने चार व समृद्ध ने तीन विकेट झटके।

दूसरा मैच आर्यन क्रिकेट ऐकेडमी व स्पोर्टस ट्रेनीज के बीच खेला गया। आर्यन क्रिकेट ऐकेडमी ने पहले खेलते हुए फरहान (62) व तुषार अग्रवाल (86) के अद्र्धशतक, देवांश (11) और सचिन नंदन (22) की बदौलत निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट खोकर 236 रन बनाए। स्पोर्टस ट्रेनीज के आकाश ने दो विकेट हासिल किए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्टस ट्रेनीज की टीम 14.3 ओवर में 57 पर सिमट गई। आकाश (10) व अजीत (12) ही दहाई का आंकड़ा छूने में सफल रहे। आर्यन क्रिकेट ऐकेडमी के लिए सचिन नंदन ने तीन, सिद्धार्थ सिंह व आर्यन दत्त ने दो-दो विकेट चटकाए। 

इससे पहले मुख्य अतिथि दून डिफेंस ऐकेडमी के अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान रवि नेगी, रवि बिष्ट, अमित पांडे, पंकज रावत, सुनील चौहान, अमरजीत सिंह, सौरभ गर्ग, वैभव भारद्वाज, शक्ति सिंह, राहुल थापा आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: विश्व कप में फिरकी व स्विंग का जादू बिखेरेंगी एकता और मानसी 

यह भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेट टीम में बनानी है जगह तो रणजी में करना होगा बेहतर

यह भी पढ़ें: यूपीसीए ने आरबीआइ मुंबई को हराकर कब्जाया उत्तराखंड गोल्ड कप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।