विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय क्रिकेट टीम में बनानी है जगह तो रणजी में करना होगा बेहतर

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 05 Jun 2017 03:45 PM (IST)Updated: Mon, 05 Jun 2017 07:32 PM (IST)

गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का मानना है कि सिर्फ आइपीएल में ही रन बनाने से भारतीय टीम में ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम में बनानी है जगह तो रणजी में करना होगा बेहतर
भारतीय क्रिकेट टीम में बनानी है जगह तो रणजी में करना होगा बेहतर

देहरादून, [जेएनएन]: सिर्फ आइपीएल में ही रन बनाने से भारतीय टीम में जगह बना मुमकिन नहीं। बड़ी क्रिकेट खेलने के लिए रणजी में रन बनाने होंगे। भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का मानना है कि गौतम क्रिकेट के प्रति हमेशा गंभीर रहते हैं। 

संजय भारद्वाज तनुष क्रिकेट ऐकेडमी में एलबी शास्त्री क्रिकेट ऐकेडमी के सहयोग से आयोजित होने जा रहे समर क्रिकेट कोचिंग कैंप में खिलाड़ि‍यों को क्रिकेट की बारीकियां बताने रविवार को दून पहुंचे। हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आइपीएल हो या घरेलू क्रिकेट गौतम गंभीर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह अपने प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम में जगह पाने के हकदार हैं। 

अमित मिश्रा, उन्मुक्त चंद, नितीश राणा जैसे खिलाडिय़ों को क्रिकेट के गुर सीखा चुके संजय ने कहा कि मुझे खिलाड़ियों को सिखाने के साथ ही उनसे सीखने को भी मिलता है। कहा कि क्रिकेट की तकनीक सीखने की उम्र 20 वर्ष तक है। उसके बाद खिलाड़ी को खुद ही स्थिति को देखकर अपने खेल में बदलाव लाना होता है। 

खिलाड़ियों में फाइटिंग स्प्रिट होनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बहुत प्रतिभा है। दिल्ली की क्रिकेट में उत्तराखंड का दबदबा है। कहा कि ऋषभ पंत काफी आक्रामक हैं। एकाग्रता व आक्रामकता उन्हें ऊंचे मुकाम तक पहुंचाएगी। समर कैंप से खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा। यदि किसी खिलाड़ी में प्रतिभा है तो उसे निश्शुल्क कोचिंग दिलाई जाएगी। साथ ही, उन्हें बाहर भी खेलने का मौका दिया जाएगा। 

समर कैंप 12 जून से 

तनुष क्रिकेट ऐकेडमी के निदेशक संजय गुसाईं ने बताया कि क्रिकेट समर कैंप का आयोजन 12 से 22 जून तक किया जा रहा है। इसमें देहरादून व दिल्ली के 10 से 20 वर्ष तक के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कैंप में संजय भारद्वाज के अलावा पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा, सुरेंद्र खन्ना बच्चों को गेंदबाजी, बल्लेबाजी, फिटनेस आदि के गुर सिखाएंगे। इस दौरान रवि शर्मा, सचिन प्रकाश रोहित शर्मा, मनमोहन बलूनी, अमित लारा आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: यूपीसीए ने आरबीआइ मुंबई को हराकर कब्जाया उत्तराखंड गोल्ड कप

यह भी पढ़ें: गोल्ड कप: अलमास ने दिलाया यूपीसीए को फाइनल का टिकट

यह भी पढ़ें: गोल्ड कपः ध्रुव के दम पर आरबीआइ की खिताबी दस्तक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।