विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manmohan Singh: उत्‍तराखंड के इस शहर से था मनमोहन सिंह का खास लगाव, चचेरे भाई बोले- 'परिवार दुखी'

Published: Fri, 27 Dec 2024 02:18 PM (IST)

Manmohan Singh पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से देशभर में शोक की लहर है। देहरादून से उनका गहरा नाता ...और पढ़ें

Manmohan Singh: अक्सर लंबे प्रवास के लिए आया करते थे देहरादून। फाइल
Manmohan Singh: अक्सर लंबे प्रवास के लिए आया करते थे देहरादून। फाइल

HighLights

  1. चचेरे भाई अमरजीत सिंह कोहली बोले, डा मनमोहन सिंह के निधन से परिवार स्तब्ध
  2. देहरादून से था डा मनमोहन सिंह का गहरा लगाव

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। Manmohan Singh: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के सलाहकार अमरजीत सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह का देहरादून से गहरा लगाव था। वह अपने सगे ताऊ स्वर्गीय गोपाल सिंह कोहली के देहरादून स्थित रेस कोर्स निवास पर अक्सर लंबे प्रवास के लिए आया करते थे।

देहरादून में मन‍मोहन सिंह के ताऊ का घर

उनके चचेरे भाइयों, स्वर्गीय हरभजन सिंह कोहली और अमरजीत सिंह कोहली, से उनका विशेष स्नेह और जुड़ाव था। इसके अतिरिक्त, जौलीग्रांट हिमालयन इंस्टीट्यूट हास्पिटल ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी राम से उनके अच्छे संबंध थे। देहरादून आने पर वह अक्सर स्वामी राम से विशेष रूप से मुलाकात किया करते थे।

यह भी पढ़ें - Bhimtal Bus Accident: खाई में इधर-उधर छिटके पड़े थे यात्री, कोई बेसुध तो कोई दर्द से कराहते हुए मांग रहा था मदद

डा मनमोहन सिंह के चचेरे भाई अमरजीत सिंह कोहली ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से परिवार स्तब्ध है। हमारा पूरा परिवार गहरे शोक में है। उनका निधन न केवल समाज के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है।

हरीश रावत व करन माहरा ने बताया अपूरणीय क्षति

प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे पार्टी और देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि डा मनमोहन सिंह देशवासियों और शुभचिंतकों के दिलों में हमेशा रहेंगे।

यह भी पढ़ें- दुनिया में स्विट्जरलैंड के अलावा बस मसूरी में दिखती है विंटर लाइन, दीदार को देश-दुनिया से पहुंच रहे सैलानी

आर्थिक योजनाओं की नींव को ऊपर उठाया

डा मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली केंद्र की यूपीए सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में डा मनमोहन सिंह ने उन आर्थिक योजनाओं की उस नींव को ऊपर उठाया, जो राजीव गांधी ने रखी थी।

पांच ट्रिलियन इकोनोमी बनने का सपना दिखाया

प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने हमें पांच ट्रिलियन इकोनोमी बनने का सपना दिखाया। उनके कार्यकाल में 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए। उनके निधन पर हम सब शोक संतप्त हैं।

सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र के लिए गहरी क्षति

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जाना राजनीतिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र के लिए गहरी क्षति है। जिसे भर पाना असंभव प्रतीत होता है।