Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जंक फूड की आदत दे रही है ढेरों बीमारियों को दावत

    By BhanuEdited By:
    Updated: Tue, 04 Feb 2020 04:32 PM (IST)

    आजकल लोग फास्ट या जंक फूड की तरफ उनका रुझान तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसकी आदत मेें सुधार नहीं किया तो आपको ढेरों बीमारियांं घेर सकती हैं।

    जंक फूड की आदत दे रही है ढेरों बीमारियों को दावत

    देहरादून, जेएनएन। आज के समय में लोग पौष्टिक आहार को कम अहमियत देने लगे हैं और फास्ट या जंक फूड की तरफ उनका रुझान तेजी से बढ़ता जा रहा है। इससे होने वाले नुकसान के बारे में सब अच्छे से जानते हैं, बावजूद इसके जंक फूड के सेवन में कमी नहीं आ रही है। डायटीशियन एवं न्यूट्रीशियन एडवाइजर शरण्य चिराग चंद्रा के अनुसार फास्ट फूड और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों से मोटापा, हृदय रोग, मधुमेह और अन्य बीमारियों में वृद्धि हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'दैनिक जागरण' के अभियान 'जंक फूड से जंग' के तहत एसजीआरआर तालाब जूनियर ब्रांच में आयोजित कार्यशाला में उन्होंने अभिभावकों को आगाह किया कि बच्चों को जंक फूड से दूर रखें। कहा कि फास्ट-फूड में मौजूद अतिरिक्त कैलोरी से वजन बढ़ता है। यह मोटापे का कारण हो सकता है। 

    इतना ही नहीं, यह अस्थमा और सांस लेने में तकलीफ सहित, यह कई प्रकार की श्वसन समस्याओं के जोखिम को भी बढ़ाता है। अतिरिक्त वजन आपके दिल पर दबाव डाल सकता है। इससे आप चलने, सीढ़ियों पर चढ़ने  या कसरत करने में परेशानी महसूस कर सकते हैं। विशेष रूप से बच्चों के लिए, श्वसन समस्याओं का खतरा अधिक बढ़ जाता है। 

    उन्होंने कहा कि जंक फूड में अधिक ट्रांस वसा, चीनी, सोडियम सहित कई रसायन पाए जाते हैं। इन्हें स्वादिष्ट, आकर्षित, बनाने के लिए कई तरह के रंग भी इस्तेमाल किए जाते हैं। ये सब चीजें सेहत के लिए खराब होती हैं। उन्होंने कहा कि जहां मधुमेह की बीमारी पहले बुजुर्गों को हुआ करती थी, अब इस बीमारी का शिकार बच्चे भी बनते जा रहे हैं। 

    इसका मुख्य कारण उनके द्वारा खाया जाने वाला खाना है। लगभग हर तरह के जंक फूड में चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे इनका सेवन करने से दांतों से जुड़ी समस्या की गुंजाइश बढ़ जाती है। आलू चिप्स, फ्रेंच फ्राइज और पिच्जा जैसे जंक फूड में सोडियम अधिक मात्रा में पाया जाता है।

    सोडियम हमारे दिल के लिए हानिकारक होता है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को अधिक सोडियम युक्त चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इतना ही नहीं बहुत अधिक मात्रा में सोडियम खाने से रक्तचाप और स्ट्रोक (दौरे) का जोखिम बढ़ जाता है। बताया कि जंक फूड से पोषण भी गायब रहता है। जिससे कैल्शियम, विटामिन जैसे पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इन चीजों की कमी के कारण कई कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। 

    पेट संबंधी दिक्कतें तो आम हैं ही। स्कूल इंचार्ज ललित तेवतिया ने जागरण की इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जंक फूड या चटपटे भोजन का आनंद लेने के चक्कर में हम भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान देना भूल गए हैं। जंक फूड के काफी नुकसान भी होते हैं, जिन्हें समय रहते लोगों को समझना जरूरी है। जायकेदार खाने के चक्कर में हम कई बार अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे होते हैं। जिसे अभिभावक खुद भी समझें और बच्चों को भी समझाएं। इस आयोजन में सिप्ला का विशेष सहयोग रहा। 

    यह भी पढ़ें: बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए टिफिन को बनाएं हेल्दी, हर दिन बदलें मेन्यू

    हमें भेजें अपनी रेसिपी

    क्या आपके पास भी ऐसी कोई रेसिपी है जो बच्चों की जरूरत के हिसाब से पोषण भी प्रदान करे और साथ ही स्वाद में भी मजेदार हो। आप अपनी यह रेसिपी हमारे साथ शेयर कर सकती हैं। अपनी रेसिपी हमें दैनिक जागरण कार्यालय, 918/922 इंडस्ट्रियल एरिया, पटेलनगर पर दस फरवरी तक भेज सकती हैं। या रेसिपी 7080102046 पर व्हाट्सएप कर सकती हैं। इसमें अपना नाम, पता व मोबाइल नंबर लिखना ना भूले। बेस्ट रेसिपी को दैनिक जागरण की ओर से पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: बच्चों को सेहतमंद बनाने के लिए जंक फूड से रखें दूर, दें घर का बना पौष्टिक खाना