परिवहन विभाग में अब आरआई बनना हुआ आसान, आयु सीमा बढ़ायी
परिवहन विभाग में अब संभागीय निरीक्षक पद पर भर्ती प्रक्रिया आसान हो गई है। कैबिनेट ने भर्ती के मानकों को शिथिल करने के साथ ही आवेदक की आयु सीमा बढ़ा दी गई है।
देहरादून, राज्य ब्यूरो। परिवहन विभाग में अब संभागीय निरीक्षक पद पर भर्ती प्रक्रिया आसान हो गई है। कैबिनेट ने भर्ती के मानकों को शिथिल करने के साथ ही आवेदक की आयु सीमा को 35 वर्ष से बढ़ाकर 42 वर्ष कर दिया है। कैबिनेट ने इसके लिए उत्तराखंड परिवहन (अधीनस्थ) प्राविधिक सेवा (संशोधन) नियमावली को मंजूरी प्रदान कर दी है।
परिवहन विभाग में कुछ समय पहले सहायक संभागीय निरीक्षकों (एआरआइ) के पदों को समाप्त करते हुए केवल आरआइ के पद कर दिए गए थे। पहले आरआइ के पद पदोन्नति के थे। ऐसे में इन पदों पर भर्ती के लिए मानकों को बदलने के लिए नियमावली में संशोधन करना आवश्यक था। इसके लिए मुख्यालय की ओर से शासन को एक प्रस्ताव बनाकर भेजा गया। इसमें पदों की संख्या 19 से बढ़ाकर 24 की गई। साथ ही सभी पदों को सीधी भर्ती का किया गया। इसके अलावा आवेदन की आयु सीमा न्यूनतम 21 और अधिकतम 42 वर्ष की गई। पहले अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष थी।
आवेदक को पहले विज्ञान विषय से हाईस्कूल होने के साथ ही पॉलीटेक्निक से मैकेनिकल अथवा आटोमोबाइल इंजीनियङ्क्षरग में तीन वर्ष का डिप्लोमा अथवा राज्य सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त अन्य परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक था। आवेदक के पास मोटर साइकिल के साथ ही माल वाहन व भारी यात्री वाहन का लाइसेंस होना आवश्यक था।
अब इस नियम को बदलते हुए राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से ऑटो मोबाइल अथवा मैकेनिकल इंजीनियङ्क्षरग के तीन वर्षीय पाठ्यक्रम का डिप्लोमा और गियर वाली मोटर साइकिल के साथ हल्के मोटर वाहन चलाने का लाइसेंस होना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा प्रादेशिक सेना में दो वर्ष की न्यूनतम अवधि की सेवा अथवा राष्ट्रीय कैडेट कोर में बी प्रमाण पत्र होने के स्थान पर अब इन अहर्ताओं को रखने वालों को वरीयता देने का प्रविधान किया गया है। इसके अलावा विकलांगों को नियमानुसार नियुक्ति देने की भी व्यवस्था की गई है।
कुंभ के लिए 31 अस्थायी पद स्वीकृत
कुंभ मेला 2021 की तैयारियों में तेजी लाने और व्यवस्था बनाने के लिए 31 अस्थायी पद सृजित किए जाएंगे। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। इससे पूर्व कुंभ मेला के कार्यों के लिए 54 पद सृजित किए जा चुके हैं। इन्हें मिलाकर यह संख्या 85 पहुंच जाएगी। सचिवालय में हुई कैबिनेट में कुंभ के लिए अस्थायी पद सृजित करने का प्रस्ताव लाया गया। बैठक में बताया गया कि कुंभ मेले में इस बार देश व विदेश से 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: खनन कारोबारियों को उत्तराखंड सरकार ने दी राहत, नीति में किया संशोधन
कुंभ के आयोजन के लिए स्थायी व अस्थायी कार्यों का निर्माण समय से पूरा करने और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए मेलाधिष्ठान में अस्थायी पदों का सृजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 31 नए अस्थायी पद सृजित किए गए हैं। इनमें नियमित प्रकृति के पद के सापेक्ष आने वाले सरकारी कर्मचारियों को मूल वेतन का 10 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ते के तौर पर मिलेगा। इन पदों में उप मेला अधिकारी, सूचना अधिकारी, सहायक लेखाकार व वरिष्ठ सहायक के एक-एक, कनिष्ठ सहायक के दो, डाटा एंट्री ऑपरेटर के चार, चपरासी के दो, चौकीदार व मेट का एक-एक, बेलदार के 10, राजस्व निरीक्षक के दो व राजस्व निरीक्षक के पांच पद शामिल हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।