विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छात्रों का आंदोलन लाया रंग, एचएनबी गढ़वाल विवि ने बढ़ी फीस ली वापस

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Tue, 19 Nov 2019 08:23 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 08:49 PM (IST)

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने संबद्ध कॉलेजों के रेगुलर कोर्स के छात्रों से 1200 रुपये पंजीकरण शुल्क नहीं लेने का फैसला किया है।

छात्रों का आंदोलन लाया रंग, एचएनबी गढ़वाल विवि ने बढ़ी फीस ली वापस
छात्रों का आंदोलन लाया रंग, एचएनबी गढ़वाल विवि ने बढ़ी फीस ली वापस

देहरादून, जेएनएन। फीस बढ़ोतरी को लेकर छात्र-छात्राओं का आंदोलन रंग लाया। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने संबद्ध कॉलेजों के रेगुलर कोर्स के छात्रों से 1200 रुपये पंजीकरण शुल्क नहीं लेने का फैसला किया है। सेमेस्टर फीस के साथ जमा किया गया पंजीकरण शुल्क विवि 10 दिसंबर तक रिफंड करेगा। इसके लिए छात्रों को अपने कॉलेज के माध्यम से आवेदन करना होगा। 

गढ़वाल विवि ने इस बार सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने के दौरान जमा होने वाली फीस के साथ 1200 रुपये पंजीकरण शुल्क अतिरिक्त वसूलने को लेकर विवरणिका जारी की थी। जिसका डीएवी, डीबीएस, श्री गुरुराम राय पीजी कॉलेज और एमकेपी पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जबरदस्त विरोध किया। डीएवी पीजी कॉलेज में 10 दिनों तक पढ़ाई ठप रही। वहीं, चारों कॉलेजों में दो दिन आंतरिक परीक्षाएं भी स्थगित करनी पड़ीं। 

डीएवी पीजी कॉलेज छात्र संघ पदाधिकारियों ने बीते नौ नंवबर को दून में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के समक्ष फीस बढ़ोत्तरी का मुद्दा उठाया था, जिसपर उन्होंने छात्रों को आश्वासन भी दिया था। डीएवी कॉलेजमें छात्रों ने बीते गुरुवार को प्रभारी प्राचार्य को पांच घंटे कार्यालय में बंधक बनाया और पूरे कार्यालय में कालिख पोत दी थी। 

यह भी पढ़ें: फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का शिक्षण संस्थाओं पर प्रदर्शन, तालाबंदी Dehradun News

छात्रों के बढ़ते दबाव को देखते हुए मंगलवार को विवि के कुलसचिव डॉ.एके झा ने एक आदेश जारी कर बताया कि बढ़ा हुआ 1200 रुपये पंजीकरण शुल्क छात्रों को नहीं देना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रथम सेमेस्टर में रेगुलर विषयों में प्रवेश लेने वाले छात्रों से की गई शुल्क वृद्धि नहीं लेने का निर्णय लिया है। बताया कि कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की स्वीकृति व अनुमोदन के बाद इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए पंजीकरण शुल्क 1200 रुपये यथावत रहेगा।  

यह भी पढ़ें: छात्रों ने डीएवी प्राचार्य कार्यालय पर जड़ा ताला, साढ़े चार घंटे तक बनाया बंधक Dehradun News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।