Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    हरिद्वार: सात जज समेत 75 न्यायकर्मी कोरोना संक्रमित, कई न्यायालयों में आनलाइन कामकाज पर भी संकट

    By Raksha PanthriEdited By:
    Updated: Sun, 23 Jan 2022 10:33 PM (IST)

    कई जज समेत करीब 75 न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे आनलाइन कामकाज पर भी संकट मंडरा गया है। कुछ न्यायिक अधिकारियों को कोरोना के लक्षण महसूस होने पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच कराई थी।

    Hero Image
    हरिद्वार जिला न्यायालय के कई जज और 75 न्यायिक कर्मचारी-अधिकारी कोरोना संक्रमित

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार : राज्‍य में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी देहरादून के बाद अब हरिद्वार में भी संक्रमण बढ़ रहा है। जिले में रोशनाबाद जिला न्यायालय परिसर में सात जज समेत कुल 75 न्याय कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी और कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित आने से हड़कंप मच गया है। न्यायिक अधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पेशकार, अर्दली व लिपिक स्टाफ के कोरोना की चपेट में आने से अब कई न्यायालयों में आनलाइन कामकाज पर भी संकट गहरा गया है। इन मामलों को मिलाकर रविवार को जिले में कोरोना के 961 मामले सामने आए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न्यायालय में कुछ न्यायिक अधिकारियों को बुखार आने के बाद कोरोना के लक्षण महसूस हुए। जिसके बाद एहतियात के तौर पर कोरोना जांच कराई गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 155 न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के सैंपल लिए थे। इनमें कुल 75 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को आइसोलेट कर दिया है।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. कुमार खगेंद्र ङ्क्षसह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जरूरत पड़ी तो न्यायालय परिसर में कंटेनमेंट जोन भी बनाया जा सकता है। वर्तमान में पांच कंटेनमेंट जोन हैं। इधर, दो दिन पहले शिवालिक नगर पालिका के काफी कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

    यह भी पढ़ें- देहरादून: जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, पोलिंग बूथ पर सभी कार्मिकों को दी जाएं पीपीई किट

    इससे पहले थाने कोतवाली में भी कोरोना अपना प्रकोप दिखा चुका है। सीएमओ ने बताया कि डीसीएच में 17 और डीसीएचसी में 18 व्यक्ति भर्ती हैं। वहीं सीसीसी में दस भर्ती हैं। 2040 होम आइसोलेशन में हैं। जिले में सक्रिय केस की संख्या 2085 है। रविवार को 7596 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में एक्टिव केस 28 हजार के पार, बढ़ रही टेंशन, जानिए आपके जिले में क्या हैं हालात