Dehradun News: गुरु नानकदेव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में दून शहर में निकाला गया भव्य नगर कीर्तन
देहरादून में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से गुरु नानकदेव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान नगर कीर्तन का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। गतका पार्टी ने करतब प्रस्तुत किए गए।

जागरण संवाददाता, देहरादून: सिखों के प्रथम गुरु नानकदेव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। विभिन्न जगहों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। गतका पार्टी की ओर से तलवारबाजी व विभिन्न करतब प्रस्तुत किए गए।
पंज प्यारे की अगुआई में शुरू हआ नगर कीर्तन
शनिवार को पटेलनगर स्थित गुरुद्वारा हरिकिशन साहिब से पंज प्यारे की अगुआई में गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी व बैंड बाजे संग नगर कीर्तन शुरू हुआ। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने कीर्तन गायन किया।
गतका पार्टी ने दिखाए विभिन्न करतब
सहारनपुर चौक पर गतका पार्टी ने विभिन्न करतब दिखाकर सभी को हैरत किया। यहां से होते हुए नगर कीर्तन प्रिंस चौक, दर्शनलाल चौक, घंटाघर से पलटन बाजार, धामावाला बाजार, लक्खीबाग पुलिस चौकी से गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार में संपन्न होगा।
फूलों से सजी पालकी रही आकर्षण का केंद्र
नगर कीर्तन में पंज प्यारों की अगुआई में सुंदर फूलों से सजी पालकी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारे लगाए। जहां जहां पंच प्यारों का जत्था गुजरा, उससे पहले श्रद्धालुओं ने झाड़ू पानी से रास्ता साफ किया।
गुरुवाणी व कीर्तन किया प्रस्तुत
इस दौरान बेबे नानक जत्था एवं धर्म प्रचार कमेटी की ओर से गुरुवाणी व कीर्तन प्रस्तुत किया गया। विभिन्न सामाजिक धार्मिक व व्यापारी संगठनों ने कई जगहों पर स्टाल लगाकर प्रसाद वितरित किया।
यह भी पढ़ें: Igas Festival 2022 : इगास पर नई टिहरी सहित कई जगहों पर ग्रामीणों ने खेला भैलो, धूमधाम से मनाया पर्व
गुरु नानक देव
गुरु नानक देव का जन्म 15 अप्रैल 1469 को तलवंडी नामक स्थान पर हुआ था। बाद में तलवंडी का नाम बदलकर ननकाना कर दिया गया। यह जगह पाकिस्तान में है। नानक देव ने करतार नाम का शहर बसाया था जो पाकिस्तान में है। यही वही स्थान है जहां वर्ष 1539 को गुरु नानक का निधन हुआ।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।