Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand News: इगास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेला भेलो, लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने का किया आह्वान

    By Jagran NewsEdited By: Sunil Negi
    Updated: Fri, 04 Nov 2022 08:36 PM (IST)

    इगास के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में लोक संस्कृति जीवन्त हुई। मुख्यमंत्री ने भेलो पूजन कर तथा भेलो खेलकर की कार्यक्रम की शुरुआत की। लोकगीत व लोकनृत्य की लोक कलाकरो ने शानदार प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने सभी को इगास की बधाई दी।

    Hero Image
    मुख्यमंत्री स्वयं भेलो पूजन कर, भेलो खेलने के साथ लोक कलाकारों के साथ लोक नृत्य में भी शामिल हुए।

    राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून। इगास पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर प्रदेश भर में सभी संस्थाओं एवं संगठनों के साथ आम जनता की ओर से इस पर्व में अपनी भागीदारी निभायी। इस दौरान प्रदेश में लोक संस्कृति एवं लोक परम्परा के इस पर्व पर उत्साह का माहौल दिखायी दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने स्वयं भेलो पूजन कर खेला भेलो

    इगास के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में भी लोकगीत, लोकनृत्य एवं लोक संस्कृति के साथ लोक परंपराओं के जीवन्तता की झलक देखने को मिली। मुख्यमंत्री स्वयं भेलो पूजन कर, भेलो खेलने के साथ लोक कलाकारों के साथ लोक नृत्य में भी शामिल हुए।

    सीएम धामी ने सभी को दी इगास की बधाई

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी को इगास की बधाई दी तथा सभी से अपनी लोक संस्कृति एवं लोक परंपराओं को आगे बढ़ाने में सहयोगी बनने की अपील की।

    देश में सांस्कृतिक विरासत की हो रही पुनर्स्थापना

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण देश में सांस्कृतिक विरासत और गौरव की पुनर्स्थापना हो रही है। उसी तरह उत्तराखंडवासी अपने लोकपर्व इगास को आज बड़े उत्साह से मना रहे हैं।

    हम अपनी विरासत और संस्कृति पर करें गर्व

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लाल किले से आजादी के अमृत काल में पंच प्रण के संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया था। जिनमें से एक संकल्प यह है कि हम अपनी विरासत और संस्कृति पर गर्व करें। इगास पर्व का आयोजन उत्तराखंडी लोक संस्कृति से नयी पीढ़ी के जुड़ाव को और प्रगाढ़ बनाएगा।

    लोक पर्व को अपने गांव में मनाने का करें प्रयास

    मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखंडवासियों से भी अनुरोध किया कि वे भी अपने लोक पर्व को अपने गांव में मनाने का प्रयास करें तथा प्रदेश के विकास में सहभागी बने। सभी के सामुहिक प्रयासों से हम विकल्प रहित संकल्प के साथ उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में शामिल करने में सफल होंगे।

    यह भी पढ़ें: Igas Festival 2022 : इगास पर नई टिहरी सहित कई जगहों पर ग्रामीणों ने खेला भैलो, धूमधाम से मनाया पर्व

    जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य रहे उपस्थित

    इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रेमचंद अग्रवाल, रेखा आर्या, सुबोध उनियाल, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, नरेश बंसल विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें: Igas Festival: ऋषिकेश में इगास बग्वाल में बिखरी लोक संस्कृति की सतरंगी छटा, झूमते-नाचते खेला भैलो