Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Igas Festival 2022 : इगास पर नई टिहरी सहित कई जगहों पर ग्रामीणों ने खेला भैलो, धूमधाम से मनाया पर्व

    By Jagran NewsEdited By: Sunil Negi
    Updated: Fri, 04 Nov 2022 07:49 PM (IST)

    Igas Festival 2022 टिहरी जिले के विभिन्न जगहों पर इगास का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न जगहों पर सामूहिक भैलो का आयोजन किया गया। रात्रि को यहां पर मंडाण का आयोजन किया गया।

    Hero Image
    Igas Festival 2022 जिले के विभिन्न जगहों पर इगास का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

    जागरण संवाददाता, नई टिहरी। Igas Festival 2022 जिले के विभिन्न जगहों पर इगास का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न जगहों पर सामूहिक भैलो का आयोजन किया गया। रात्रि को यहां पर मंडाण का आयोजन किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांवों में दिखी रौनक

    इगास पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के गांव पहुंचने पर गांवों में रौनक दिखी। टिहरी जिले के समीपवर्ती क्षेत्र सारजूला, पांगरखाल, चंबा, जड़धार गांव, नैलचामी आदि जगहों पर सुबह से ही इगास की रौनक देखने को मिली। इन जगहों पर ग्रामीण सुबह से ही भैलो तैयार करने में जुटे रहे।

    सामूहिक भैलो का किया आयोजन

    इगास के लिए काफी संख्या में ग्रामीण गांव पहुंचे थे। जिला मुख्यालय के बौराड़ी स्टेडियम में शाम पांच बजे व्यापार मंडल, उत्तराखंड राज्य आंदोलकारियों, संस्कृत कर्मियों की और से सामूहिक भैलों का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में स्थानीय निवासी भी शामिल हुए।

    बच्‍चों में रहा खासा उत्‍साह

    नई टिहरी के विभिन्न मोहल्लों में बच्चे सुबह से ही इगास मनाने में जुट गए थे। इसके अलावा नैलचामी, जड़धार गांव, नवागर आदि जगहों पर भैल तैयार किए गए। कई जगहों पर काफी पहले से ही ग्रामीणों ने भैला खेलना शुरू कर दिया था।

    गांवों में बनाए गए पकवान

    सुबह को ग्रामीण भैला तैयार करने में जुटे रहे और भैल तैयार कर इन्हें धूप में सुखाने के लिए रखे गए। वहीं गांवों में पकवान बनाए गए।

    इगास को लेकर खासा उत्‍साह

    कार्तिक की दीपावली के ग्यारह दिन बाद जिले के विभिन्न जगहों पर भैलो खेलने के साथ ही मंडाण का आयोजन होता है। इगास को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

    यह भी पढ़ें: igas 2022: इगास पर पहाड़ की परंपरा व लोकसंस्कृति की बिखरेगी छटा, व्यंजनों की महक उठेगी खुशबू

    गोपेश्वर: अलकनंदा नदी घाट पर जलाए 551 दीए

    नगर के अलकनंदा नदी घाट पर नमामि गंगे के तहत स्वच्छता अभियान चलाकर 551 दीए जलाए गए। शुक्रवार को गंगा दशहरा पर्व पर नगर पालिका व वन विभाग ने अलकनंदा घाट पर सफाई अभियान चलाकर 551 दीए जलाए। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारियों व नगर पालिका अध्यक्ष व कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ ली। कर्मचारियों ने अलकनंदा घाट के आस-पास सफाई अभियान भी चलाया।