विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जीएसटी कर रहा है सुक्ष्म व्यपारियों का उत्पीड़न, पढ़ि‍ए पूरी खबर

By Sumit KumarEdited By:
Published: Mon, 21 Dec 2020 03:11 PM (IST)

कार्यालय अधीक्षक केद्रीय वस्तु एवं सेवा कर जीएसटी रेंज 5 मंडल देहरादून ने शहर के सुक्ष्म श्रेणी के व्यापारियों का ...और पढ़ें

विगत एक वर्ष से मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों के लिए जहां जीवन यापन का संकट उत्पन्न है
विगत एक वर्ष से मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों के लिए जहां जीवन यापन का संकट उत्पन्न है

जागरण संवाददाता, देहरादूनः कार्यालय अधीक्षक केद्रीय वस्तु एवं सेवा कर जीएसटी रेंज-5 मंडल देहरादून ने शहर के सुक्ष्म श्रेणी के व्यापारियों का शोषण करने का नया हथकंडा अपनाते हुए कोविड महामारी के दौरान वर्ष 2015-2016 के नोटिस जारी किये हैं। विगत एक वर्ष से मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों के लिए जहां जीवन यापन का संकट उत्पन्न है ऐसे में यह नोटिस जले पर नमक छिड़कने जैसा है। व्यापारियों ने इसकी शिकायत जीएसटी  कमिश्नर कार्यायल को की है।  

 सुक्ष्म श्रेणी के व्यापारी रोहित कुमार जिन्हें यह नोटिस मिला है ने बताया कि क्या विभाग पिछले पांच वर्षों से सोया हुआ था। अब अचानक कोविड के दौरान व्यापारियों को तंग करने के लिए नोटिस जारी किए गए और सीए के माध्यम से उन्हें दबाव में लेने का प्रयास किया जा रहा है। इसी श्रेणी के अन्य व्यापारी नवीन सिंघल ने बताया कि विभाग के अधिकारी सीए के साथ मिल कर व्यापारियों से अनैतिक वसूली करने के लिए इस तरह के बेबुनियाद नोटिस जारी करते हैं। अधिवक्ता अमित नारायण ने बताया कि पांच वर्ष के बाद नोटिस जारी करने का कोई औचित्य नहीं है। यदि किसी प्रकार की कर संबंधि अनियमित्ता थी तो उसी समय नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाना चाहिए था। इस तरह से कार्य करने से विभाग के अधिकारी संदेह के दायरे में आते है। कानूनी पहलुओं को देखते हुए व्यापारियों के समर्थन में जनहित याचिका जारी की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड को जीएसटी क्षतिपूर्ति के 131 करोड़ मिलने से राहत

जीएसटी उत्तराखण्ड कमिश्नर अनुज गोगिया से संपर्क करने पर उनके निजी सचिव आदित्य कुमार ने बताया कि व्यापारियों की इस समस्या से कमिश्नर साहब को अवगत करा दिया है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से इस बाबत बात कर शीघ्र इसका समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में जीएसटी कलेक्शन 40.6 फीसदी घाटे में, घाटे के मामले में प्रदेश टॉप फाइव राज्यों में शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।