विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के 226 नागरिकों की सूची विदेश मंत्रालय को भेजी, यहां देंखें जिलावार संख्या

By Sumit KumarEdited By:
Published: Sun, 27 Feb 2022 10:59 AM (IST)

अपर सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि यूक्रेन में फंसे नागरिकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ...और पढ़ें

शनिवार को शासन ने 226 उत्तराखंड के नागरिकों की सूची विदेश मंत्रालय को भेजी है।
शनिवार को शासन ने 226 उत्तराखंड के नागरिकों की सूची विदेश मंत्रालय को भेजी है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध के बीच उत्तराखंड सरकार ने यूक्रेन में फंसे राज्य के नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को शासन ने 226 उत्तराखंड के नागरिकों की सूची विदेश मंत्रालय को भेजी है। यूक्रेन में फंसे ये वह नागरिक हैं, जिनके स्वजन ने हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दी है।

अपर सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि यूक्रेन में फंसे नागरिकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पहली लिस्ट में उत्तराखंड के 86 नागरिकों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद दूसरी लिस्ट में आंकड़ा बढ़कर 154 हो गया। तीसरी लिस्ट में आंकड़ा 188 हो गया। अब यूक्रेन में फंसने वाले नागरिकों की संख्या 226 हो गई है। अब तक जिन नागरिकों की यूक्रेन में फंसे होने की सूचना हेल्पलाइन नंबर से मिली है, उसकी सूची विदेश मंत्रालय को भेज दी गई है।

राज्य के 16 नागरिकों के पड़ोसी देशों में जाने की सूचना

यूक्रेन में हालात खराब होने के चलते उत्तराखंड के 16 नागरिकों के दूसरे देशों में जाने की सूचना है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया, सूचना मिली है कि 16 नागरिक दूसरी लोकेशन में चले गए हैं। हालांकि, इसकी पुख्ता जानकारी विदेश मंत्रालय ही दे पाएगा।

यह भी पढ़ें- पोलैंड बार्डर पर भी मदद को जूझ रहे छात्र, दून निवासी कुछ छात्रों ने भेजे वीडियो; बयां की वहां की स्थिति

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की जिलावार संख्या

जिला, संख्या

  • देहरादून, 55
  • हरिद्वार, 41
  • टिहरी, 17
  • पौड़ी, 21
  • चमोली, 04
  • उत्तरकाशी, 07
  • रुद्रप्रयाग, 05
  • नैनीताल, 24
  • ऊधमसिंह नगर, 38
  • अल्मोड़ा, 01
  • चंपावत, 05
  • पिथौरागढ़, 03
  • अन्य, 05

विदेश मंत्रालय के संपर्क में प्रदेश सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रदेश सरकार लगातार विदेश मंत्रालय और केंद्र सरकार के संपर्क में है। हमारे अधिकारी यूक्रेन में फंसे उत्तराखंडियों को सुरक्षित लाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। हमने यूक्रेन में फंसे नागरिकों के स्वजन को उनकी सुरक्षित वापसी का भरोसा दिया है।

यह भी पढ़ें-Russia Ukraine Conflicts : बेटी से वीडियो काल पर बात हुई तब आई जान में जान, मां ने कहा- पीएम पर है भरोसा