Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    100 साल बाद बदली सैन्‍य गुरुकुल RIMC की पंरपरा, कैडेट के रूप में बालिकाओं को मिला प्रवेश

    By Sukant mamgainEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Sat, 15 Oct 2022 03:01 PM (IST)

    Girls Admission in RIMC देहरादून स्थित राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज के 100 साल के सफर के बाद संस्‍थान के इतिहास में एक नया पन्‍ना जुड़ गया है। आरआ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    Girls Admission in RIMC : पहली बार आरआइएमसी कैडेट के रूप में बालिकाओं को प्रवेश मिला।

    टीम जागरण, देहरादून : Girls Admission in RIMC : राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज इस साल अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है और इस 100 साल के सफर के बाद आरआइएमसी के इतिहास में एक नया पन्‍ना जुड़ गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गत वर्ष दिसंबर में छात्राएं पहली बार प्रवेश परीक्षा में शामिल हुईं।

    आरआइएमसी कैडेट के रूप में बालिकाओं को मिला प्रवेश

    100 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब आरआइएमसी कैडेट के रूप में बालिकाओं को प्रवेश मिला है। अभी तक यहां केवल छात्रों को ही दाखिला दिया जाता था। पहले बैच में लड़कियों के लिए पांच सीटें रिजर्व थीं, लेकिन फिलहाल दो लड़कियां कैडेट के रूप में संस्‍थान में प्रवेश कर पाईं।

    यह भी पढ़ें : RIMC : देश के पहले सैन्‍य गुरुकुल के स्‍वर्णिम 100 साल, हर बच्‍चा देखता है यहां प्रवेश का सपना

    हर साल दो बार आयोजित की जाती है प्रवेश परीक्षा

    • राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में प्रवेश के लिए हर साल दो बार परीक्षा आयोजित की जाती है।
    • पहली परीक्षा जून और दूसरी परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाती है।
    • अब तक इन परीक्षाओं में देशभर से 25 छात्रों को प्रवेश दिया जाता था।
    • प्रवेश परीक्षा के आधार पर छात्रों को कक्षा आठ में प्रवेश मिलता था।
    • आरआइएमसी के आबादी के हिसाब से राज्यवार कोटा निर्धारित है।
    • इसके तहत उप्र, बिहार, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के लिए दो-दो सीटें तय हैं, जबकि उत्तराखंड के लिए एक सीट है।
    • इसी क्रम में अब उक्त 25 सीट के अलावा पांच छात्राओं के लिए भी आरआइएमसी में सीट रिजर्व है।
    • जुलाई में आने वाले नए बैच में दो छात्राएं शामिल हुई हैं।

    यह भी पढ़ें : 'लड़कियों को राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज की प्रवेश परीक्षा देने दें': सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा

    सेना की विभिन्न शाखाओं में सेवाएं दे रही महिला

    सेना पुलिस में भी महिलाओं की भर्ती की जा रही है। वहींमहिलाएं सेना में चिकित्सा, शिक्षा, कानून, इंजीनियरिंग सहित विभिन्न शाखाओं में अपनी सेवाएं दे रही हैं। अब युवतियां भी उसी प्रक्रिया से होकर सेना में आ रहीं हैं, जिस प्रक्रिया से युवक गुजरते हैं।